अपने अभिनय और कॉमेडी से लाखों दिलों में जगह बनाने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जगदीप ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 81 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली। जगदीप ने बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था। उनमें से एक धर्मेंद्र भी थे। अभिनेता धर्मेंद्र ने जगदीप के साथ बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया था।
'सूरमा भोपाली' की मौत से शोले के 'वीरू' को लगा झटका, जगदीप के लिए धर्मेंद्र ने कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीप के निधन पर धर्मेंद्र भी भावुक हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जगदीप के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनकी याद में खास वीडियो भी साझा किया है। धर्मेंद्र ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जगदीप के निधन पर दुख जताया और श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'तुम भी चले गए... सदमे के बाद सदमा... जन्नत नसीब हो तुम्हें...'
https://t.co/QZGSYBcXo4 ....tum bhi chale gaye ....sadme ke baad sadma..... Jannat naseeb ho .....tumhein 🙏
इस ट्वीट के अलावा धर्मेंद्र ने जगदीप की कॉमेडी के एक सीन के वीडियो को भी ट्विटर पर साझा किया है। इस कॉमेडी सीन में धर्मेंद्र, जगदीप और रजा मुराद नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर जगदीप के लिए लिखा धर्मेंद्र का ट्वीट और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन दोनों कलाकारों के फैंस के अलावा कई सोशल मीडिया यूजर्स भी धर्मेंद्र के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) July 9, 2020
आपको बता दें कि धर्मेंद्र और जगदीप ने हिंदी सिनेमा की सदाबहार फिल्म शोले में साथ काम किया था। यह फिल्म साल 1975 में आई थी। इस फिल्म में जगदीप के किरदार का नाम सूरमा भोपली था। उनका यह किरदार दर्शकों को इतना पसंद आया था कि फिल्म शोले के बाद लोग जगदीप को सूरमा भोपाली के नाम से जानने लगे थे। इस फिल्म ने उनकी शख्सियत को और बढ़ा दिया था। वहीं जय के किरदार में अमिताभ और वीरू के किरदार में धर्मेंद्र नजर आए थे।
अभिनेता जगदीप के निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। बॉलीवुड के कई सितारों और उनके फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजिल दी है। बीते साल जगदीप को आईफा अवॉर्ड्स के आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन टू इंडियन सिनेमा के पुरस्कार से नवाजा गया था। उन्होंने करीब 400 फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदार से हिंदी सिनेमा में अमिट छाप छोड़ी।
पढ़ें: कपिल शर्मा ने कियारा आडवाणी से उनके माता-पिता के बारे पूछा ऐसा सवाल, हैरान हुई अभिनेत्री ने दिया ये रिएक्शन