फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस अभिनेता को पहले से ही पता था कि 'मेरी उम्र कम है', इसलिए जवानी में ही बन बैठा था बूढ़ा

Thu, 09 Jul 2020 04:24 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 09 Jul 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
Sanjeev Kumar Birthday Actor Knows His Age is Short So He Chooses Aging Characters For Himself
संजीव कुमार - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजीव कुमार यदि आज हमारे बीच होते तो अपना 82वां जन्मदिन मना रहे होते। संजीव कुमार का जन्म 9 जुलाई 1938 को सूरत में हुआ था। संजीव कुमार ने कम उम्र और छोटे से फिल्मी करियर में ही बहुत नाम कमा लिया था। संजीव सबसे ज्यादा जाने जाते थे, जवानी में बुढ़ापे का किरदार निभाने के लिए। लेकिन इसके पीछे भी एक दिलचस्प किस्सा है। जो संजीव के करीबी ने बताया था।

Sanjeev Kumar Birthday Actor Knows His Age is Short So He Chooses Aging Characters For Himself
amitabh bachchan and sanjeev kumar - फोटो : file photo
सिनेमा की शुरुआत से लेकर अभी तक, लगभग हर दौर में अभिनेता जवानी की तरफ भागते हुए नजर आए हैं। यहां तक कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी 57 साल की उम्र में भरी जवानी वाला किरदार निभाया था। फिल्म 'सूर्यवंशम' के 'हीरा ठाकुर' तो याद ही होंगे। लेकिन अमिताभ के ही दौर के एक अभिनेता ऐसे भी थे जिन्होंने महज 22 साल की उम्र में 60 साल के बुजुर्ग व्यक्ति का किरदार निभाया था। ये अभिनेता थे संजीव कुमार।
Sanjeev Kumar Birthday Actor Knows His Age is Short So He Chooses Aging Characters For Himself
संजीव कुमार - फोटो : Social Media

संजीव कुमार ने जितनी फिल्मों में भी काम किया है उनमें से अधिकांश में उन्होंने बुढ़ापे वाले किरदार निभाए हैं। संजीव कुमार का कहना था कि ऐसा कर वो अपने अरमान पूरे कर रहे हैं। दरअसल एक बार जब संजीव कुमार से इस बारे में पूछा गया कि 'आप भरी जवानी में बुढ़ापे वाले किरदार क्यों निभाते हैं?' इस सवाल का जवाब अभिनेता ने कुछ इस तरह दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeev Kumar Birthday Actor Knows His Age is Short So He Chooses Aging Characters For Himself
sanjeev kumar

सवाल के जवाब में संजीव कुमार ने कहा, 'मेरा हाथ देखकर एक बार किसी ज्योतिषी ने बताया था कि मेरी उम्र ज्यादा लंबी नहीं है। बूढ़ा होना मेरे नसीब में नहीं है। इसलिए फिल्मों में बूढ़ा बनकर बुजुर्ग होने का अरमान पूरा कर रहा हूं।' और वाकई उनकी ये बात सच साबित हुई। इस बात की जानकारी उनके एक बेहद करीबी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान दी थी। संजीव कुमार का महज 47 साल की उम्र में निधन हो गया था।

विज्ञापन
Sanjeev Kumar Birthday Actor Knows His Age is Short So He Chooses Aging Characters For Himself
Sanjeev Kumar - फोटो : amar ujala mumbai

सूरत में जन्मे संजीव कुमार के छोटे भाई का निधन भी कम उम्र में हो गया था। जिसके चलते ये बात उनके मन में भी घर कर गई थी कि उनके परिवार में पुरुषों की उम्र ज्यादा लंबी नहीं रहती। इसे कई लोग उनका अंधविश्वास भी कहते थे। गौरतलब है कि संजीव कुमार अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता रहे हैं। उन्होंने अपने छोटे से जीवनकाल में कई फिल्मों के किरदारों को अमर कर दिया। फिल्म शोले में निभाया हुआ उनका किरदार 'ठाकुर' आज भी लोगों के जेहन में है।

पढ़ें: कपिल शर्मा ने कियारा आडवाणी से उनके माता-पिता के बारे पूछा ऐसा सवाल, हैरान हुई अभिनेत्री ने दिया ये रिएक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed