अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन भी खूब लाइमलाइट में रहते हैं। वे अक्सर अपनी निजी जिंदगी और रिलेशनशिप के चलते सुर्खियां बटोरते हैं। राजीव ट्रोल के निशाने पर भी खूब रहते हैं। राजीव सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और साथ ही व्लॉग्स भी बनाते हैं। कुछ नेटिजन्स नफरती टिप्पणियां करते हैं और कहते हैं कि राजीव अपनी बहन के पैसों पर ऐश करते हैं। मां के घर में आलीशान जिंदगी जी रहे हैं। ऐसे लोगों को राजीव ने हाल ही में मुंहतोड़ जवाब दिया है।
Rajeev Sen: 'बहन के पैसों पर जी रहे हो', ट्रोल करने वालों को सुष्मिता सेन के भाई राजीव ने दिया करारा जवाब
Sushmita Sen Brother Rajeev Sen: अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन को अक्सर ट्रोल किया जाता है कि वे अपनी के पैसों पर जिंदगी जीते हैं। ऐसे नफरती कमेंट करने वालों को राजीव ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मुझे साबित करने की जरूरत नहीं'
राजीव सेन ने अपने हालिया व्लॉग में ऐसी नफरती टिप्पणी करने वालों पर बात की है। राजीव ने कहा कि बेशक अपने माता-पिता और बहन की बदौलत वे हैं, लेकिन यह सच नहीं कि वे उनके पैसे पर जिंदगी जीते हैं। उनके पास खुद का पैसा है। राजीव के मुताबिक, 'मैं अपने माता-पिता की वजह से इस दुनिया में हूं। कई नफरत करने वाले लोग मेरे पोस्ट पर कमेंट करते हैं कि 'आप अपनी बहन के पैसे पर जीते हैं। यह आपकी मां का घर है। आप अपने माता-पिता की वजह से शानदार जीवन जी रहे हैं'। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि अपनी काबिलियत साबित करने के लिए मुझे सुपरस्टार होने की जरूरत नहीं है'।
लंबे वक्त से है ज्वैलरी बिजनेस
राजीव ने आगे कहा, 'मुझे यह बताने की जरूरत नहीं कि देखो मैंने 10 फिल्में की हैं, मैंने इतने सारे विज्ञापन किए हैं, मैंने यह हासिल किया है और यही मुझे सफल बनाता है। नहीं। ऐसे कई लोग हैं, जिनके पास सफल बिजनेस हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं जो सफल इनवेस्टर हैं और उन्हें कैमरे के सामने सब कुछ दिखाने की जरूरत नहीं है'। उन्होंने कहा, 'मेरा एक सफल ज्वैलरी बिजनेस लंबे समय से है। मैं खुशकिस्मत हूं कि इसका बहुत कुछ मुझे मिला है। यह मेरे पेरेंट्स की कंपनी थी। मुझे बहुत कुछ थाली में परोस के मिला है, लेकिन उस हालात में भी मुझे खुद को साबित करना था कि मैं ज्वैलरी बेच सकता हूं'।
बोले- 'जो मेरी संपत्ति है, वो मेरी है'
राजीव ने कहा, 'एक्टिंग या प्रोडक्शन, यूट्यूब हाल-फिलहाल में शुरू हुए। यह सिर्फ जुनून से जुड़े हैं, जिन्हें इसलिए वक्त दे सकता हूं, क्योंकि मेरे पास और बिजनेस हैं। मैं एक सफल इनवेस्टर हूं। मैंने अपने दम पर बहुत पैसे कमाए हैं और मुझे इस बात पर बहुत गर्व है'। राजीव ने इस बात पर सहमति जताई कि अपने बिजनेस शुरू करने के लिए अपने माता-पिता से शुरुआती सहयोग मिला। वे जिस घर में रह रहे हैं, वह उनका नहीं, बल्कि उनकी मां का है। एक्टर ने कहा, 'अगर कल मेरी मां मुझे घर से बाहर निकलने के लिए कहती हैं, तो मैं घर से बाहर निकल जाऊंगा। मैं सड़क पर आ जाऊंगा। हां, मेरे पास जो संपत्ति है, वह मेरी है। लेकिन मैं कभी यह दावा नहीं करूंगा कि मैंने यह घर अपनी मेहनत से कमाया है। यह घर मेरी मां का है और यह उनकी मेहनत का नतीजा है'।
Abhishek Bachchan: सपोर्टिंग एक्टर बनकर रह गए अभिषेक बच्चन, टॉप-5 फिल्मों में निभाई सहायक भूमिका
'मुझे शाहरुख या सलमान खान बनने की जरूरत नहीं'
आखिर में ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए राजीव ने कहा, 'एक पल के लिए मान लें कि मैं एक शानदार जीवन जी रहा हूं। मेरी मां हर महीने मुझे चेक दे रही हैं। पापा मुझे पैसे दे रहे हैं। मेरी बहन मुझे चेक दे रही है और मुझे जीवन का आनंद लेने के लिए कह रही है। भले ही यह सच हो, आपको क्या समस्या है? अगर मैं एक कंटेंट क्रिएटर हूं, तो आप मेरे व्लॉग का आनंद लें। मैं आपकी जेब से पैसे ले रहा हूं? मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या सोचते हैं। मैं सफल हूं और मुझे यह साबित करने के लिए शाहरुख खान या सलमान खान बनने की जरूरत नहीं है'।

कमेंट
कमेंट X