चारू असोपा और राजीव सेन अपनी शादीशुदा जिंदगी की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते दिनों, दोनों ने अपनी शादी को दूसरा मौका देने का फैसला किया था, जिसके लिए उन्होंने एक लंबा चौड़ा नोट भी शेयर किया था। लेकिन अब दोनों के बीच फिर से अनबन हो गई है। इतना नहीं, दोनों का रिश्ता एक बार फिर टूटने की कगार पर आ गया है, जो फैंस के लिए हैरानी की बात है।
Charu Asopa-Rajeev Sen: करवा चौथ वाले दिन राजीव सेन और चारू असोपा के रिश्ते में आई दरार, दोनों ने उठाया यह कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, खबरों के मुताबिक चारू असोपा और राजीव सेन ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है, जिससे साबित हो रहा है दोनों के बीच फिर से खटपट शुरू हो गई है। इतना ही नहीं, चारू और राजीव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक-दूसरे के साथ वाली तस्वीरों को भी डिलीट कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि दोनों ने करवा चौथ के बाद ही एक-दूसरे को अनफॉलो किया है।
यह भी पढ़ें:- करवा चौथ वाले दिन टूटा राजीव सेन और चारू असोपा का रिश्ता, दोनों ने उठाया यह कदम
यह खबर सामने आने के बाद हमने भी चारू असोपा और राजीव सेन का इंस्टा अकाउंट खंगाला, जहां पर दोनों के साथ की एक भी तस्वीर अब मौजूद नहीं है। बीते दिनों, चारू और राजीव ने अपनी कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर की थीं। यह फोटोज उस वक्त की थीं जब दोनों साथ में फिल्म देखने गए थे, जो अब डिलीट हो चुकी है। इसके अलावा, इंस्टा से वो नोट भी गायब है, जिसमें दोनों ने अपने रिश्ते को ठीक करने की बात लिखी थी।
यह भी पढ़ें:- Sapna Choudhary: दुल्हन के लिबास में सजी सपना ने पति की आरती उतार खोला व्रत, वीडियो शेयर कर कहा- कहे तोसे सजन
बता दें कि राजीव सेन और चारू असोपा ने साल 2019 में शादी रचाई थी। दोनों की एक बेटी है। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों अपने झगड़ों की वजह से सुर्खियों में आ गए थे। लेकिन बीते दिनों दोनों का रिश्ता तलाक की बात तक पहुंच गया था। चारू ने एक इंटरव्यू में कहा था कि राजीव को कई सारे ट्रस्ट इशू हैं और अब मैं इसे और सहन नहीं कर सकती। मैंने उन्हें एक साधारण नोटिस भेजा जिसमें अलग होने के लिए कहा गया है, क्योंकि हमारे रिश्ते में कुछ भी नहीं बचा है। मैं अलग होना चाहती हूं क्योंकि मैं नहीं चाहती कि मेरी बेटी एक जहरीले और अपमानजनक माहौल में बड़ी हो।