सब्सक्राइब करें

Sushmita Sen: आज से 30 साल पहले सुष्मिता सेन के सिर सजा था मिस यूनिवर्स का ताज, तस्वीर साझा कर मनाया जश्न

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 21 May 2024 10:43 AM IST
सार

आज 21 मई के दिन ही सुष्मिता सेन के सिर मिस यूनिवर्स का खिताब सजा था। इस मौके का जश्न मनाते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली सुष्मिता पहली भारतीय थीं। 

विज्ञापन
Sushmita Sen Celebrates 30 years of Winning Miss Universe Actress Shared throwback Picture and and Penned Note
सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। सुष्मिता ने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। आज 21 मई को उनकी इस उपलब्धि को 30 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके का जश्न मनाते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली सुष्मिता पहली भारतीय थीं। 

Sushmita Sen Celebrates 30 years of Winning Miss Universe Actress Shared throwback Picture and and Penned Note
सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम @sushmitasen47

सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुरानी तस्वीर साझा कर पुराने दिनों को याद किया है। उन्होंने इसके साथ एक लंबा नोट भी लिखा है। इस तस्वीर में सुष्मिता एक बच्चे को गोद में लिए हुए नजर आई रही हैं। वह सफेद रंग के कपड़ों में सैश पहने हुए दिखाई दे रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लूटा रहे हैं।

Sushmita Sen Celebrates 30 years of Winning Miss Universe Actress Shared throwback Picture and and Penned Note
सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम@sushmitasen47

अभिनेत्री ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा,  यह छोटी लड़की, जिससे मैं एक अनाथालय में मिली थी, 'उसने मुझे एक 18 साल की लड़की को जीवन का सबसे मासूम लेकिन गहरा सबक सिखाया, जिसे मैं आज तक जी रही हूं। तस्वीर में कैद ये क्षण 30 साल पुराना है। मिस यूनिवर्स में भारत की पहली जीत आज पुरानी हो गई है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen Celebrates 30 years of Winning Miss Universe Actress Shared throwback Picture and and Penned Note
सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम

सुष्मिता ने आगे लिखा, 'यह कैसा सफर रहा है और अभी भी जारी है। हमेशा मेरी सबसे बड़ी पहचान और ताकत बने रहने के लिए भारत को धन्यवाद। इतने प्यार और अपनेपन के लिए फिलीपींस को धन्यवाद...तीन दशक और आगे।' उन्होंने इस मौके का जश्न मनाते हुए टीम और फैंस को भी धन्यवाद कहा।

विज्ञापन
Sushmita Sen Celebrates 30 years of Winning Miss Universe Actress Shared throwback Picture and and Penned Note
सुष्मिता सेन - फोटो : ट्विटर

उन्होंने आगे फैंस का आभार जताते हुए लिखा, 'दुनिया भर में मेरे सभी प्रिय प्रशंसकों, दोस्तों, परिवार और शुभचिंतकों को, ये पता है कि, आप में से प्रत्येक ने मेरे जीवन में बदलाव लाया है और मुझे उन तरीकों से प्रेरित किया है, जिनके बारे में आप कभी नहीं जानते होंगे। मैं सभी का प्यार महसूस करती हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed