फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lalit Modi-Sushmita Sen: ललित मोदी से पहले इन पर दिल हार चुकी हैं सुष्मिता सेन, पाकिस्तानी क्रिकेटर भी शामिल

Thu, 14 Jul 2022 10:16 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 14 Jul 2022 10:16 PM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen had dated vikram bhatt randeep hooda wasim akram rohman shawl and other people before Lalit Modi
सुष्मिता सेन अफेयर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन और ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर खुल्लम-खुल्ला अपने प्यार का इजहार कर दिया है। हालांकि ललित मोदी की पहली पोस्ट से दोनों की शादी के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन थोड़ी देर बाद दूसरी पोस्ट के जरिए उन्होंने ये साफ कर दिया कि फिलहाल दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और बहुत  जल्द शादी कर लेंगे। ललित मोदी एक बिजनेसमैन हैं जबकि सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स होने के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेत्री भी हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब सुष्मिता सेन किसी को डेट कर रही हों। ललित मोदी से पहले भी उनके कई अफेयर रह चुके हैं। तो चलिए इस रिपोर्ट में हम आपको इस बारे में बताते हैं।

Sushmita Sen had dated vikram bhatt randeep hooda wasim akram rohman shawl and other people before Lalit Modi
विक्रम भट्ट

विक्रम भट्ट
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट का आता है। दोनों की मुलाकात फिल्म दस्तक की शूटिंग के दौरान हुई थी। शूटिंग के दौरान ही दोनों में नजदीकियां बढ़ी थीं। उस समय विक्रम शादीशुदा थे और सुष्मिता महज 20-21 साल की थीं। इनका ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों अलग हो गए।

Sushmita Sen had dated vikram bhatt randeep hooda wasim akram rohman shawl and other people before Lalit Modi
रणदीप हुड्डा, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

रणदीप हुड्डा
सुष्मिता और रणदीप हुड्डा के अफेयर की खबरें भी मीडिया में खूब छाई थीं। दोनों को अक्सर एकसाथ स्पॉट किया जाता था। सुष्मिता ने रणदीप को करीब तीन साल तक डेट किया था। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen had dated vikram bhatt randeep hooda wasim akram rohman shawl and other people before Lalit Modi
बंटी सचदेव, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

बंटी सचदेव
बंटी सचदेव के साथ भी सुष्मिता सेन का नाम जुड़ा था। बता दें कि एक समय पर बंटी सुष्मिता के मैनेजर भी थी। दोनों के अफेयर की खबरें सामने आई थीं, लेकिन उन्होंने इसे अफवाह बताया था।

विज्ञापन
Sushmita Sen had dated vikram bhatt randeep hooda wasim akram rohman shawl and other people before Lalit Modi
मुदस्सर अजीज, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

मुदस्सर अजीज
फिल्म निर्देशक मुदस्सर अजीज के साथ भी सुष्मिता सेन की नजदीकियां बढ़ी थीं। फिल्म दूल्हा मिल गया की शूटिंग के दौरान दोनों के अफेयर के खूब चर्चे हुए थे। लेकिन कुछ दिनों बाद ही दोनों अलग हो गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed