{"_id":"5cf5fb6bbdec22072f0a1340","slug":"sushmita-sen-interview-reveal-truth-behind-coldwar-between-aishwarya-rai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुष्मिता सेन ने 25 साल बाद खुद बताई ऐश्वर्या राय से मनमुटाव की पूरी सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुष्मिता सेन ने 25 साल बाद खुद बताई ऐश्वर्या राय से मनमुटाव की पूरी सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sushmita sen, aishwarya rai
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मिस यूनिवर्स रह चुकीं सुष्मिता सेन हमेशा जिंदगी को अपने शर्तों पर जीती आई हैं। मिस यूनिवर्स बनने के बाद चाहे बेटियों को गोद लेने की बात हो या अपने रिश्ते को खुलकर लोगों के सामने कबूल करना हो, सुष्मिता का बिंदास अंदाज ही उन्हें दूसरों से अलग करता है। सुष्मिता सेन ने ऐश्वर्या राय को पीछे छोड़कर फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। जिसके बाद वो साल 1994 में मिस यूनिवर्स बनी थीं। ऐसा कहा जाता रहा है कि दोनों के बीच कोल्ड वॉर जैसा था। अब पहली बार सुष्मिता सेन ने इस बारे खुलासा किया है।
2 of 5
sushmita sen, aishwarya rai
- फोटो : social media
सुष्मिता सेन ने हाल ही में राजीव मसंद को दिए एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं पर बात की। सुष्मिता से जब उनके मिस यूनिवर्स बनने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'खिताब जीतने के बाद मेरे पिता ने कहा कि इसके बाद तुम्हारी जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। परिवार के प्रति, समाज के प्रति और पूरे देश के प्रति। हमेशा यह याद रखना होगा कि भगवान ने भेजा है कि जाओ तुम फर्स्ट आओ और अब उस जिम्मेदारी को भी पूरा करो।'
3 of 5
sushmita sen, aishwarya rai
- फोटो : social media
ऐश्वर्या राय से कोल्ड वॉर के सवाल पर सुष्मिता ने कहा कि 'अगर आप पुराने इंटरव्यू को देखेंं तो मैंने हमेशा ऐश्वर्या के प्रति गर्मजोशी दिखाई है। ऐश्वर्या दूसरों से बिल्कुल अलग हैं। हमारे बीच बिल्कुल भी कोल्डवार जैसा नहीं था। यह बहुत ही बकवास है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sushmita sen, aishwarya rai
- फोटो : social media
जब सुष्मिता से पूछा गया कि 'क्या ऐश्वर्या को आप दोस्त कहेंगी तो उन्होंने बताया कि इसके लिए हमें एक दूसरे के साथ समय बिताना होगा लेकिन हम हमेशा एक दूसरे का सपोर्ट करते आए हैं। सालों बाद भी जब मैं ऐश्वर्या को देखती हूं तो उन्होंने बखूबी अपनी जिंदगी के रिश्ते को निभाया हैं। वो एक अलग इंसान हैं और मैं एक अलग इंसान हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
sushmita sen
- फोटो : social media
सुष्मिता ने दो बेटियों को गोद लेने के अपने अनुभव को भी शेयर किया। साथ ही ये भी बताया कि जब रेने को पता चला था कि उन्हें गोद लिया गया है तो उसका रिएक्शन क्या था। सुष्मिता कहती हैं, 'हम साथ में बहुत सारे गेम खेलते हैं। एक दिन मैंने रेने को बताया कि उसे एडॉप्ट किया है तो रेने कहती है- क्या... मुझे गोद लिया गया है। मैंने कहा हां बायोलॉजिकल बहुत बोरिंग होता है। तुम बहुत खास हो क्योंकि तुम दिल से पैदा हुई हो। फिर वो सबसे यही कहने लगी कि तुम बायोलॉजिकल हो तो तुम बोरिंग हो।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।