फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Lalit Affair: ट्रंप... भगोड़ा... और डायमंड का चम्मच, 10 बिंदुओं में जानें क्या-क्या बोले ललित?

Sun, 17 Jul 2022 12:40 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 17 Jul 2022 12:40 PM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen Lalit Modi Affair Know Lalit Modi All Statement in Ten Points in Hindi
सुष्मिता सेन-ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने 14 जुलाई को देश की पहली मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते का एलान किया तो पूरे देश में हलचल मच गई। हर किसी की जुबां पर बस इन दोनों का नाम ही अटककर रह गया। तमाम मीम्स बने और तरह-तरह की टिप्पणियां दोनों के रिश्ते पर की गईं, जिसके बाद पहले सुष्मिता सेन ने चुप्पी तोड़ी और अब ललित मोदी ने बेहद भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने क्या-क्या कहा, जानते हैं सिर्फ दस पॉइंट्स में...

Sushmita Sen Lalit Modi Affair Know Lalit Modi All Statement in Ten Points in Hindi
ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

1. मीडिया को आड़े हाथों लिया
ललित मोदी ने खुद को ट्रोल करने के लिए मीडिया को आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा, 'मीडिया मुझे ट्रोल करने के लिए इतना उत्साहित क्यों है? क्या इस बात को कोई समझा सकता है कि मैंने इंस्टाग्राम पर सिर्फ दो तस्वीरें साझा कीं और टैग भी सही है।

Sushmita Sen Lalit Modi Affair Know Lalit Modi All Statement in Ten Points in Hindi
ललित मोदी और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

2. दोस्ती की दी मिसाल
ललित मोदी ने लिखा, 'मुझे लगता है कि हम अब भी मध्यकालीन युग में जी रहे हैं कि दो लोग दोस्त नहीं हो सकते हैं और अगर केमिस्ट्री सही है और समय अच्छा चल रहा हो तो जादू भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen Lalit Modi Affair Know Lalit Modi All Statement in Ten Points in Hindi
सुष्मिता सेन, ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

3. निशाना साध पत्रकारों को दी सलाह
ललित मोदी ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमारे देश में पत्रकारों की कोई जवाबदेही नहीं है। इसे लेकर उन पर कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं किया जाता। हर पत्रकार अर्नब गोस्वामी बनने की पूरी कोशिश करता है। मेरी सलाह है कि खुद भी जीओ और दूसरों को जीने दो। सही खबरें लिखो। डोनाल्ड ट्रंप स्टाइल में फेक न्यूज नहीं।

विज्ञापन
Sushmita Sen Lalit Modi Affair Know Lalit Modi All Statement in Ten Points in Hindi
ललित मोदी, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

4. मीनल मोदी का भी किया जिक्र
उन्होंने कहा, 'अगर आप मेरे बारे में नहीं जानते हैं तो मैं आपको अपनी जिंदगी के बारे में बताता हूं। मेरी मोहब्बत मीनल मोदी अब इस दुनिया में नहीं है। शादीशुदा होने के बावजूद वह 12 साल तक मेरी अच्छी दोस्त थी। वह मेरी मां की दोस्त नहीं थी। ये बातें सिर्फ स्वार्थ के लिए फैलाई गई थीं। इस कुत्सित मानसिकता से बाहर निकलने का वक्त आ गया है। उम्मीद करता हूं कि आप इसका मतलब जानते होंगे। अगर कोई आगे बढ़ रहा है और अपने और अपने देश के लिए अच्छा कर रहा है तो उसका उत्साह बढ़ाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed