सुष्मिता सेन और ललित मोदी अपने रिश्ते की वजह से खूब ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सामने आईं, तो लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया यूजर्स दोनों को खूब भला बुरा सुना रहे हैं। लेकिन बॉलीवुड के सेलेब्स ने सुष्मिता का खुलकर समर्थन किया है। हाल ही में, सुष्मिता सेन ने एक तस्वीर शेयर की, जिस पर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कमेंट सेक्शन में एक अभिनेत्री ने सुष्मिता को क्वीन भी बताया है।
Sushmita Lalit Affair: प्रियंका से लेकर सुनील शेट्टी तक, सुष्मिता के आखिरी पोस्ट पर ऐसा रहा सेलेब्स का रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुष्मिता का करारा जवाब
दरअसल, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सुष्मिता सेन पर आरोप लगाया है कि वह पैसों के लिए ललित मोदी के साथ रिश्ते में आई हैं। इसी वजह से कई लोगों ने अभिनेत्री को 'गोल्ड डिगर' तक कह डाला है। इन लोगों को करारा जवाब देते हुए अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें अभिनेत्री ने एक लंबा चौड़ा कैप्शन दिया है। खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए सुष्मिता ने लिखा, 'मेरे अस्तित्व और मेरी अंतरात्मा में पूरी तरह से केंद्रित... मैं प्यार करती हूं कि कैसे नेचर अपनी सारी चीजों को एक साथ जोड़े रखती है। लेकिन हम इंसान इस बैलेंस को तेड़ देते हैं। मुझे हमारे आसपास की दुनिया को इस तरह से दुखी देखते हुए मेरा दिल दहल जाता है। मैं मुझे समर्थन करने वाले लोगों को हमेशा प्यार करती रहूंगी और चाहती हूं कि आप लोग जान लें कि आपकी सुष बिल्कुल ठीक है। मैं वो सूरज हूं जिसकी चमक पूरी तरह से बरकरार है।'
सुष्मिता को सेलेब्स का समर्थन
सुष्मिता सेन के इस पोस्ट पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। रणवीर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कई सारे हार्ट इमोजी भेजे हैं। कमेंट में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'उन्हें रानी बताओ।' वहीं सुनील शेट्टी ने ताली बचाने वाला और हाथ जोड़ने वाला इमोजी भेजा है और नेहा धूपिया ने कमेंट में 'सुष' लिखते हुए एक फायर का इमोजी लगाया है।
बता दें कि बीते गुरुवार को जब ललित मोदी ने सुष्मिता सेन को बेटरहाफ बताते हुए तस्वीरें साझा की थीं तो हर कोई हैरान रह गया था। सभी को लग रहा था कि दोनों ने शादी कर ली है, लेकिन कुछ देर बाद ललित मोदी ने फिर एक ट्वीट कर ये साफ कर दिया था कि अभी दोनों एकदूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी भी हो जाएगी। इस घोषणा के बाद से लोगों की तरह-तरह से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।