फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Sen-Lalit Modi: सुष्मिता सेन ही नहीं ये अभिनेत्रियों भी कर चुकी हैं बिजनेसमैन को डेट, आगे चलकर की शादी

Thu, 14 Jul 2022 08:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 14 Jul 2022 08:59 PM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen Lalit Modi these actresses have also date businessman later married
सुष्मिता सेन-ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी का ट्वीट गुरुवार को इंटरनेट पर वायरल होने लगा। दरअसल, ललित ने इस ट्वीट में सुष्मिता सेन के साथ अपनी कई फोटोज पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस को अपना बेटर हॉफ बता दिया। उनके इस ट्वीट के बाद लोग सोशल मीडिया पर कयास लगाने लगे कि दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि 42 मिनट बाद उन्हें सोशल मीडिया पर सफाई देनी पड़ी कि अभी दोनों शादी के बंधन में नहीं बंधे हैं। ललित मोदी ने बताया कि दोनों अभी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और एक दिन शादी भी करेंगे। इस बीच आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने बिजनेसमैन को डेट किया और आगे चलकर उनसे शादी भी की।

Sushmita Sen Lalit Modi these actresses have also date businessman later married
आनंद अहूजा-सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर

अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। लंबे समय तक डेटिंग के बाद साल 2018 में उन्होंने आनंद आहूजा से शादी कर ली थी। आनंद करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनका लंदन के नॉटिन हिल में आलीशान बंगला है। सोनम कपूर अपने पति के साथ इसी बंगले में रहती हैं। हाल ही में सोनम अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर सुर्खियों में आ गई थीं।

Sushmita Sen Lalit Modi these actresses have also date businessman later married
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी 90 की दशक की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने साल 2009 में बिजनेसमैन राजकुंद्रा संग सात फेरे ले लिए थे। राज ब्रिटेन के बिजनेसमैन हैं। उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक देने के बाद शिल्पा से शादी की थी। बता दें कि हाल ही में शिल्पा की फिल्म ‘निक्म्मा’ रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen Lalit Modi these actresses have also date businessman later married
असिन-राहुल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
असिन

एक्ट्रेस असिन साउथ और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। साल 2016 में उन्होंने राहुल शर्मा से शादी कर ली थी। शादी के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। असिन के पति राहुल भारत की फेमस मोबाइल कंपनी माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर हैं।

विज्ञापन
Sushmita Sen Lalit Modi these actresses have also date businessman later married
समीरा रेड्डी-अक्षय वर्दे - फोटो : सोशल मीडिया
समीरा रेड्डी

‘मैंने दिल तुझको दिया’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली वाली समीरा रेड्डी कई बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। साल 2014 में उन्होंने बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी कर ली थी। मुंबई में बाइक कस्टमाइजेशन के उनके कई शोरूम हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed