{"_id":"5bf3bb16bdec22693a66508a","slug":"sushmita-sen-not-needed-to-pay-tax-on-coca-cola-metoo-payout","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थडे पर सुष्मिता सेन के हक में आया आयकर विभाग का फैसला, #metoo से जुड़ा था कनेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बर्थडे पर सुष्मिता सेन के हक में आया आयकर विभाग का फैसला, #metoo से जुड़ा था कनेक्शन
Tue, 20 Nov 2018 01:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sushmita sen
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण ने बालीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उनपर लगी जुर्माना राशि को हटा दिया है। आदेश में कहा गया है कि, यौन उत्पीड़न शिकायत के निपटारे के लिए कोका कोला कंपनी से मिले 95 लाख रुपए को आय के रूप में शामिल नहीं किया जाएगा। आगे की स्लाइड में जानिए, क्या है पूरा मामला...
2 of 5
sushmita sen
न्यायाधिकरण के 14 नवंबर के आदेश के अनुसार- अभिनेत्री की उस दलील को स्वीकार कर लिया गया, जिसमें कहा गया है यह राशि कैपिटल गेन है न कि आय। वहीं आय छुपाने के लिए लगाया गया 31.35 लाख रुपए के जुर्माने को भी हटा दिया गया है। आपको बता दें कि यह मामला सुष्मिता सेन और कोका कोला के बीच 1.45 करोड़ रुपए के अनुबंध से जुड़ा हुआ था। वहीं कंपनी ने इस अनुबंध को 2003 में समय सीमा से पहले ही समाप्त कर दिया था।
3 of 5
sushmita sen
पूरा मामला यह है कि, सुष्मिता ने कोका कोला इंडिया के साथ उनके उत्पादन का प्रचार करने के लिए 1.45 करोड़ रुपए का अनुबंध किया था, मगर कंपनी ने इसे तय समयसीमा से पहले की बिना किसी निर्देश के खत्म कर दिया था। वहीं यह भी कहा गया कि सुष्मिता ने शूटिंग के दौरान कंपनी के एक कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया था।कैप्टिल गेन
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sushmita sen
इस मामले में कंपनी ने मुआवजे के तौर पर सुष्मिता को 95 लाख रुपये का भुगतान किया था, जिसको लेकर कंपनी और सुष्मिता के बीच लंबे समय तक विवाद चला। वहीं कंपनी ने मुआवजे के तौर पर सुष्मिता को 95 लाख रुपए का भुगतान भी किया था। आयकर विभाग ने अभिनेत्री पर टैक्स जमा नहीं करने का नोटिस जारी कर दिया, जिसको लेकर सुष्मिता ने आयकर अपीलीय विभाग का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन
5 of 5
Sushmita Sen
वहीं आपको बता दें कि सुष्मिता सेन ने हाल ही में मी टू अभियान के तहत खुलकर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि अभियान के तहत खुलकर बात रखने वाली महिलाओं पर मुझे गर्व है। अब वक्त आ गया है कि दोषियों को सजा दी जाए। यह समय है सुनने का, न्याय का और विश्वास करने का।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।