ऐश्वर्या राय बच्चन आज फिल्म जगत का बहुत बड़ा नाम हैं। अपनी अदायगी के साथ-साथ उन्होंने अपनी खूबसूरती से भी सबको दीवाना बनाया है। ऐश्वर्या राय ने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। आज ऐश्वर्या राय बच्चन अंतराष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े ब्रांड की ब्रांडएम्बेस्डर हैं। पढ़ाई के साथ-साथ ऐश्वर्या राय ने काफी कम उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था और उन्होंने अधिकतर खिताब अपने नाम करवाएं। उनकी सुंदरता का सामना करने में कई लड़किया घबराती थीं। उन्ही लड़कियों में से एक थी मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन।
किस्सा: ऐश्वर्या राय की वजह से मिस इंडिया से अपना नाम वापस लेना चाहती थीं सुष्मिता सेन, ये थी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुष्मिता ने साझा किया किस्सा
एक चैट शो में मेहमान बनकर पहुंची सुष्मिता सेन ने इस दिलचस्प किस्से के बारे में साझा किया। उन्होंने कहा, 'जब 1994 में मैंने मिस इंडिया ब्यूटी पैजेंट में हिस्सा लिया था तो मुझे इस बात का बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि ऐश्वर्या राय बच्चन भी उसमें हिस्सा ले रही हैं।' सुष्मिता ने आगे कहा, 'मुझे इस बारे में बाद में पता चला। मुझे ये पता लगा कि ही इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली लड़कियों को जैसे ही ये पता चला कि ऐश्वर्या भी इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं, तो उसमें से करीब 25 लड़कियों ने अपना नाम वापस ले लिया।
ऐश्वर्या राय के नाम का था दबदबा
सुष्मिता ने आगे बातचीत में कहा कि ऐश्वर्या राय की खूबसूरती का मुकाबला कर पाना किसी के लिए भी आसान काम नहीं था। ऐश्वर्या के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के ख्याल से ही कई लड़कियां डर गई थीं। सुष्मिता ने कहा उस वक्त ऐश्वर्या राय बच्चन के नाम का इतना दबदबा था कि प्रतियोगिता होने से पहले ही कई लड़कियों ने अपनी हार स्वीकार करते हुए अपना नाम मिस इंडिया ब्यूटी पैजेंट प्रतियोगिता से वापस लेना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि लड़कियों का ये डर देखकर उनका भी खुद पर विश्वास डगमगाने लगा था।
मिस इंडिया से अपना नाम वापस लेने का मन बना लिया
सुष्मिता सेन ने कहा जब उन्हें ये पता चला कि 25 लड़कियों ने मिस इंडिया से अपना नाम वापिस ले लिया है तो उन्होंने भी इस ब्यूटी पैजेंट को छोड़ने का मन बना लिया था। उन्होंने कहा कि उस दौरान वो खुद से ही सवाल कर रही थीं। सुष्मिता ने कहा ऐश्वर्या का नाम सुनने के बाद मैंने कहा, मेरा फॉर्म वापस कर दो, मुझे इसमें हिस्सा नहीं लेना है। मुझे लगा कि वो इतनी खूबसूरत हैं और ये बात पूरी दुनिया जानती है। इसलिए मैंने इस प्रतियोगिता को छोड़ने का मन बना लिया।
घर जाकर मां से पड़ी सुष्मिता को डांट
सुष्मिता ने बताया कि जब वो अपने घर वापस लौटीं तो उन्हें उनकी मां से बहुत डांट पड़ी। उनकी मां ने उन्हें कहा, 'ये सब क्या है। तुमने बिना कोशिश किए सारी उम्मीदें छोड़ दी? तो क्या हुआ, उन्हें जीतने दो। अगर तुम सोचती हो कि वो दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं, तो उनसे हारो। किसी और से हार मानने का क्या मतलब है। जाओ और जाकर अपना सबसे बेस्ट दो।