{"_id":"5cf617a0bdec2207680ecd73","slug":"sushmita-sen-revealed-when-she-was-very-sick-5-years-back","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुष्मिता सेन की 5 साल पहले हो गई थी ऐसी हालत, पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी को पहचानना हो गया था मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुष्मिता सेन की 5 साल पहले हो गई थी ऐसी हालत, पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी को पहचानना हो गया था मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
sushmita sen
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुष्मिता सेन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले। राजीव मसंद को दिए इंटरव्यू में सुष्मिता ने बताया कि 5 साल पहले उनकी हालत ऐसी हो गई थी कि वो जिंदगी और मौत से लड़ रही थीं। उनमें जीने की इच्छा खत्म हो गई थी ।
2 of 6
sushmita sen, aishwarya rai
- फोटो : social media
सुष्मिता कहती हैं, 'साल 2014 में मैंने अपनी बंगाली फिल्म निरबाक की शूटिंग खत्म की थी जिसके बाद मेरी तबीयत काफी खराब हो गई थी। हम समझ नहीं पा रहे थे कि मुझे क्या हुआ है । मैं एक दिन अचानक बेहोश हो गई । जिसके बाद मुझे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां मेरे कई टेस्ट हुए।'
3 of 6
sushmita sen
'टेस्ट के बाद पता चला कि मेरी अधिवृक्क ग्रंथि (Adrenal Glands) ने कोर्टिसोल (Cortisol) नाम का हार्मोन बनाना बंद कर दिया था। इस बीमारी के चलते मेरे शरीर के अंग धीरे- धीरे खराब होते जाते। मुझे खुद को बचाने के लिए स्टेरॉयड लेने थे, जो 8 घंटे तक मुझे जिंदा रखने के लिए जरूरी थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
sushmita sen
'इसके बाद मेरे अगले 2 साल ट्रॉमा से भरे रहे। लोग मुझे देखते थे। मैं पूर्व मिस यूनिवर्स हूं और मुझे खूबसूरत दिखना जरूरी है। मेरे बाल बहुत झड़ने लगे थे। यह वो स्टेरॉयड नहीं था जो वर्कआउट करने के लिए लिया जाता है। यह बिल्कुल अलग है जिससे आपका वजन बढ़ता है।'
विज्ञापन
5 of 6
sushmita sen
'इससे आपकी बोन डेनसिटी कम होने लगती है और आपका ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। मेरी तबीयत बहुत ज्यादा खराब थी और मैं दो बच्चों की सिंगल मदर थी जिन्हें मेरी जरूरत थी। साल 2016 में एक बार फिर मेरी बहुत ज्यादा तबीयत खराब हुई और मुझे अबू धाबी के अस्पताल में ले जाया गया। मुझे तुरंत स्टेरॉयड बंद करने के लिए कहा गया और मेरे टेस्ट हुए।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।