फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Sen: एक्स बॉयफ्रेंड के साथ शॉपिंग पर निकलीं सुष्मिता, यूजर बोले- ललित मोदी के पैसे खत्म हो गए क्या

Sun, 28 Aug 2022 09:51 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 28 Aug 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen spotted with ex-boyfriend Rohman Shawl, trolls asked where is lalit modi
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन इन दिनों ललित मोदी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ललित मोदी ने ही अभिनेत्री संग अपने रिश्ते की बात सोशल मीडिया पर सार्वजनिक की थी। वहीं, सुष्मिता अक्सर अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ भी स्पॉट की जाती हैं। हाल ही में उन्हें अपनी बड़ी बेटी और रोहमन शॉल के साथ शॉपिंग करते हुए स्पॉट किया गया। इन तस्वीरों में दिखाई दे रही दोनों की बॉन्डिंग ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और ये तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Sushmita Sen spotted with ex-boyfriend Rohman Shawl, trolls asked where is lalit modi
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल, रेनी - फोटो : सोशल मीडिया
सामने आईं तस्वीरों में सुष्मिता सेन लाइट पर्पल कलर के ट्रैक सूट में नजर आ रही हैं। अपने लुक को उन्होंने बन और गॉगल्स के साथ कंपल्ट किया है। वहीं, उनके साथ एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी में नजर आए। दोनों के साथ सुष्मिता की बड़ी बेटी रेनी भी थीं। रेनी और रोहमन दोनों महरून कलर की टी शर्ट और डेनिम में दिखाए दिए। इस दौरान तीनों की खास बॉन्डिंग देखने को मिली।

View this post on Instagram

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

Sushmita Sen spotted with ex-boyfriend Rohman Shawl, trolls asked where is lalit modi
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल, रेनी - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता को रोहमन के साथ देखने के बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर बातें भी होने लगी हैं। कोई दोनों को साथ देखकर खुश हुआ, तो कई उन्हें ललित मोदी का नाम लेकर ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'ललित मोदी के पास पैसे खत्म हो गए क्या?', तो दूसरे ने पूछा, 'ललित मोदी कहां हैं?' वहीं, एक अन्य ने कहा, 'किसने बोला ब्रेकअप हो गया है', तो दूसरे ने कहा, 'ये पुराना वीडियो है।' 



विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen spotted with ex-boyfriend Rohman Shawl, trolls asked where is lalit modi
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल, ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सुष्मिता सेन काफी समय तक रोहमन शॉल को डेट कर रही थीं। दोनों साथ में ही रहते थे और रोहमन की सुष्मिता की बेटियों के साथ भी बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। वहीं, कुछ समय पहले ही सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि दोनों अब साथ नहीं हैं। हालांकि दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। वहीं, अब सुष्मिता ललित मोदी को डेट करने की खबरें हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed