बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर आए दिन बेटियों के साथ अपना वीडियो शेयर करती रहती हैं। 42 साल की उम्र में भी सुष्मिता फिटनेस के लिए एक्टिव रहती हैं। अब उन्होंने अपनी बेटी रेने के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह वर्कआउट करती नजर आ रही हैं।
VIDEO: सुष्मिता को इस मामले में अभी से मात दे रही बेटी, वीडियो शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो के साथ सुष्मिता सेन ने लिखा- 'क्या शानदार जर्नी रही! उसके पहले कदम से लेकर यहां सिखाने तक... एक शेरनी और उसकी शावक बच्ची... टीम वर्क जारी है। बेहद गर्व महसूस हो रहा है। आई लव यू'।
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on
गौरतलब है कि जब सुष्मिता 25 साल की थीं तभी उन्होंने अपनी पहली बेटी को अडॉप्ट कर लिया था। उनकी बेटियों का नाम रेने और एलिशा हैं। सुष्मिता अपनी दोनों बेटियों से बेहद प्यार करती हैं और अक्सर वह अपनी बेटियों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
सुष्मिता सेन अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा सतर्क रहती हैं। उनकी उम्र 42 साल की हो चुकी है लेकिन उनकी बॉडी को देखकर कोई भी ऐसा कह ही नहीं सकता। इस उम्र में बाकी एक्ट्रेसेज अपने फिटनेस पर ध्यान देना बंद कर देती हैं लेकिन सुष्मिता की बात ही औरों से जुदा है और अब उन्हीं की राह पर उनकी बेटियां भी निकल पड़ी हैं।