सब्सक्राइब करें

Irrfan Khan: इरफान के निधन से एक दिन पहले उन्हें ये गाना सुना रही थीं पत्नी सुतापा, साथ गुजारे थे आखिरी पल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल तिवारी Updated Fri, 07 Jan 2022 12:06 PM IST
विज्ञापन
Sutapa sikdar reveals songs she sang for Irrfan Khan a day before his demise
इरफान खान-सुतापा सिकंदर  - फोटो : सोशल मीडिया

इरफान खान ने अपनी अदाकारी से अपना एक अलग ही स्थान बनाया है। अभिनेता ने अपने अभिनय से बॉलीवुड की आगामी पीढ़ियों के लिए एक ऐसी विरासत छोड़ी है जो हमेशा जीवित रहेगी। वह इंडस्ट्री के सबसे बहतरीन अभिनेतओं में से एक थे, जिनके पास फिल्मों की एक लंबी लिस्ट हमेशा रहती थी। अप्रैल 2020 में कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद उनकी मौत हो गई थी। आज इरफान का जन्मदिन है। ऐसे में उनकी पत्नी सुतापा सिकदर ने उन्हें याद किया है।

Trending Videos
Sutapa sikdar reveals songs she sang for Irrfan Khan a day before his demise
इरफान खान - फोटो : ANI

बेहोशी में सुन पा रहे थे गाने
बीते साल सुतापा ने फेसबुक पर अपनी एक पोस्ट में लिखा था कि उन्होंने और उनके कुछ दोस्तों ने इरफान के लिए उनके कुछ पसंदीदा गाने गाए थे। सुतापा बताती हैं, इरफान उस समय बेहोश थे, लेकिन वे उन गानों को सुन पा रहे थे। इसका सबूत उनकी आंख से बहते आंसू थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sutapa sikdar reveals songs she sang for Irrfan Khan a day before his demise
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

ये थे गाने
उनके गाए गानों के बारे में बताते हुए सुतापा कहती हैं, "झूला किने डाला रे, अमरैया, झूले मोरा सैयां, लूं मैं बलियां … उमराव जान से, लग जा गले के फिर ये हसीन रात हो ना हो (वो कौन थी?), आज जाने की ज़िद ना करो… ये गाने मैंने उनके लिए उनके आखिरी समय में गाए थे। 

Sutapa sikdar reveals songs she sang for Irrfan Khan a day before his demise
इरफान खान-सुतापा सिकंदर।

पिछले साल नोट लिखकर साझा किया था अपना दर्द
पिछले साल इरफान की पुण्यतिथि पर सुतापा ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर किया था। उन्होंने उसमें अपने पति की मौत के बाद के बीते दिनों का दर्द साझा किया था। सुतापा ने उन दिनों को सबसे कठिन दिन बाताया था। 

इस नोट में उन्होंने लिखा था, "जिम्मेदारियों को निभाते-निभाते ये दिन कैसे बीत गए पता ही नहीं लगा। इनमें से कुछ जिम्मेदारियां बिल्कुल नई थीं, जैसे कई जगह उनका नाम बदलना पड़ा। मेरे हाथ कांपते रहे, उंगलियां रुकती रही कि मैं इरफान का नाम कैसे हटा सकती हूं उनकी जगह कैसे ले सकती हूं। मैं हस्ताक्षर करने में असमर्थ थी। एक दिन की छुट्टी लेकर मैंने अपने दिमाग को सेट किया, जैसे किसी फिल्म को प्रोजेक्टर में किया जाता है।" 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed