सब्सक्राइब करें

जन्मदिन विशेषः रांझणा से लेकर तनु वेड्स मनु तक, ये हैं स्वरा भास्कर की पांच बेहतरीन फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 09 Apr 2021 07:24 AM IST
विज्ञापन
Swara Bhaskar Birthday special from Raanjhana to tanu weds manu these are her brilliant performance
स्वरा भास्कर - फोटो : Instagram

स्वरा भास्कर बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो फिल्मों के साथ साथ अपनी बेबाक-बिंदास राय जाहिर करने के लिए भी जानी जाती हैं। 9 अप्रैल 1988 में जन्मी स्वरा अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं।स्वरा ने बॉलीवुड में कई दमदार किरदार निभाए हैं। वहीं अपनी हर फिल्म से स्वरा ने साबित किया है कि वो इंडस्ट्री की प्रतिभावान अभिनेत्री हैं। तो चलिए आपको बताते हैं स्वरा के 5 ऐसे ही बेहतरीन किरदारों के बारे में।

Trending Videos
Swara Bhaskar Birthday special from Raanjhana to tanu weds manu these are her brilliant performance
रांझणा - फोटो : Instagram

रांझणा

फिल्म रांझणा में स्वरा भास्कर ने बिंदिया का किरदार निभाया था जो बचपन से कुंदन( धनुष) से प्यार करती है। कुंदन उसे सताता है, उसका मजाक बनाता है, लेकिन बिंदिया सिर्फ उससे प्यार करती है। ये जानते हुए भी कि कुंदन जोया से प्यार करता है बिंदिया का प्यार उसके लिए कम नहीं होता है। फिल्म में स्वरा के किरदार को काफी पसंद किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Swara Bhaskar Birthday special from Raanjhana to tanu weds manu these are her brilliant performance
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स - फोटो : Instagram

तनु वेड्स मनु सीरीज

आनंद राय की इस फिल्म में स्वरा भास्कर ने कंगना रणौत की बेस्ट फ्रेंड पायल का किरदार निभाया था। असल जिंदगी में एक दूसरे से चिढ़ने वालीं दोनों अभिनेत्रियां पर्दे पर बेस्ट फ्रेंड बनी थीं। फिल्म में कंगना तो मुख्य किरदार में थीं, लेकिन स्वरा ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

Swara Bhaskar Birthday special from Raanjhana to tanu weds manu these are her brilliant performance
नील बटे सन्नाटा - फोटो : Instagram

नील बटे सन्नाटा

स्वरा भास्कर ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उन्होंने चंदा नाम की एक महिला का किरदार निभाया था जो बाई का काम करती है। चंदा की इच्छा है कि वो अपनी बेटी अपू को डॉक्टर या इंजीनियर बनाए, लेकिन अपू का कहना है कि वो बाई की बेटी है इसलिए बाई बनेगी। चंदा को इस बात का दुख होता है कि उसकी बेटी का कोई सपना ही नही है और इसके बाद वो कड़ी मेहनत करती है ताकी अपनी बेटी की सोच बदल सके। इस फिल्म में स्वरा के अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों दोनो की तारीफ मिली थी।

विज्ञापन
Swara Bhaskar Birthday special from Raanjhana to tanu weds manu these are her brilliant performance
वीरे दी वेडिंग - फोटो : Instagram

वीरे दी वेडिंग

इस फिल्म में चार लड़कियों की कहानी दिखाई गई थी जो बेस्ट फ्रैंड्स होती हैं। फिल्म में स्वरा भास्कर ने एक अमीर लड़की का किरदार निभाया था जो शादीशुदा होने के बाद भी अपने पति से खुश नहीं रहती है और वो सारे काम करती है जो हमारे समाज की नजर में गलत माने जाते हैं। स्वरा अक्सर फिल्म में गरीब महिला के किरदार में नजर आती हैं ऐसे में इस फिल्म में उनके मॉडर्न वर्जन ने फैंस को काफी हैरान किया था।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed