{"_id":"602cb5427242d1018d389b89","slug":"swara-bhaskar-celebrated-parents-anniversary-here-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माता-पिता की एनिवर्सरी पर स्वरा ने किया शानदार आयोजन, शूटिंग से छुट्टी लेकर दोस्तों संग मनाया जश्न","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
माता-पिता की एनिवर्सरी पर स्वरा ने किया शानदार आयोजन, शूटिंग से छुट्टी लेकर दोस्तों संग मनाया जश्न
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्वरा भास्कर के माता-पिता की एनिवर्सिरी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री स्वरा भास्कर जब अभिनय नहीं कर रही होती हैं तो सोशल मीडिया पर अपने बयानों और ट्वीट्स से सुर्खियां बटोर रही होती हैं। लेकिन, इस बार उन्होंने शूटिंग से भी छुट्टी ली और सोशल मीडिया पर अपनी सरगर्मियों को भी विराम दिया। मोबाइल को किनारे रख स्वरा ने अपने माता पिता के लिए एक शानदार आयोजन किया। ये जश्न था स्वरा के माता-पिता की 35वीं वैवाहिक वर्षगांठ का।
2 of 5
स्वरा भास्कर के माता-पिता की एनिवर्सिरी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
स्वरा के मुताबिक, बच्चों को शायद ही कभी ऐसा करने का मौका मिलता है हालांकि वे भी अपने माता पिता के साथ जश्न मनाने के लिए लगातार प्रयास करते रहते हैं इसलिए अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपने अभिभावकों इरा भास्कर और सी उदय भास्कर की शादी की 35वीं सालगिरह पर अपनी भाभी और करीबी दोस्तों के साथ मिलकर अपने माता-पिता को सरप्राइज देने का फैसला किया। सबने मिलकर एक छोटा सा लेकिन शानदार मिलन समारोह आयोजित किया और इस दौरान लोगों भारतीय संगीत का भी आनंद उठाया।
3 of 5
सुधा रघुरामन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जैसा कि इन तस्वीरों में स्पष्ट है इस आयोजन के लिए स्वच्छता और संपूर्णता का भी काफी ध्यान रखा गया। महामारी के प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए स्वरा ने ये आयोजन किया और अपने पिता के लिए ये शाम खुशनुमा बनाने के लिए कर्नाटक संगीत की मशहूर सिंगर सुधा रघुरामन को भी आमंत्रित किया। सुधा की पेशकश ने लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्वरा भास्कर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
स्वरा कहती हैं, ''मेरे पिता आंध्र प्रदेश से हैं और कर्नाटक संगीत उनकी पसंदीदा शैली रही है, इसलिए यह हम सभी के लिए अधिक विशेष था। यह बहुत विशाल उत्सव तो नहीं था, लेकिन हमने सब कुछ अच्छी तरह से सोच विचार कर इसका आयोजन किया। इस शाम का आयोजन मेरे माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान ले आया और यही सबसे अधिक मायने रखता है।''
विज्ञापन
5 of 5
स्वरा भास्कर के माता-पिता की एनिवर्सिरी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
समारोह में परिवार और दोस्तों के साथ एक छोटे से संगीत कार्यक्रम का आनंद लेते हुए स्वरा के माता पिता बेहद खुश नजर आए। एक शानदार केक का इस मौके के लिए खास इंतजाम किया गया था। रात के खाने के लिए बिल्कुल देसी लेकिन भव्य इंतजाम भी यहां दिखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।