अभिनेत्री स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता की फिल्म शीर-कोरमा का आज पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। स्वरा भास्कर ने इस पोस्टर को नौंवे एडिशन ऑफ इंडियन फिल्म प्रोजेक्ट में रिलीज किया। पोस्टर की रिलीज के दौरान स्वरा भास्कर ने भारतीय सिनेमा के अलावा सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय भी रखी। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में कन्हैया कुमार का समर्थन करने पर उनके हाथ से चार नामी ब्रांड्स और इवेंट्स छिन गए थे।
स्वरा भास्कर का खुलासा,लोकसभा चुनाव में कन्हैया कुमार का प्रचार करने पर छिने चार ब्रांड्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री स्वरा भास्कर फिल्मों के अलावा सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अपने बयानों और राय रखने की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इस बार हुए लोकसभा चुनाव में स्वरा भास्कर ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी कन्हैया कुमार का खुलकर समर्थन किया था। इतना ही नहीं स्वरा भास्कर ने कन्हैया कुमार का चुनाव प्रचार भी किया था।
अब स्वरा भास्कर ने बताया है- 'मैंने चार बड़े ब्रांड्स और तीन इवेंट खो दिए जब मैं लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी का प्रचार कर रही थी। उसने में काम को प्रभावित किया। मैं यह नहीं कह रही कि मैं बहुत महान हूं लेकिन असल जिंदगी में एक सुपरस्टार का काफी कुछ दांव पर लगा होता है। अगर कोई सुपरस्टार डिनर के दौरान हुई बातचीत के बारे में बताता है, तो उसे काफी आलोचना का सामना करना पड़ता है। अगर कोई सुपरस्टार किसी मुद्दे पर अपनी राय रखता है तो उसकी कार पर पत्थर फेंके जाते हैं।'
अपनी बात को पूरा करते हुए स्वरा भास्कर ने कहा- 'ऐसे में हम फिर कैसे उम्मीद लगा सकते हैं कि वे लोग असल में अपनी जिंदगी, परिवार और करियर को ताक पर रख दें? एक समाज के तौर पर हमें खुद से यह सवाल करने की जरूरत है। इसके अलावा स्वरा भास्कर ने भारतीय सिनेमा और अपनी फिल्म शीर-कोरमा को लेकर बात की।'
बात करें स्वरा भास्कर की फिल्म शीर-कोरमा की तो इस फिल्म उनके साथ दिव्या दत्ता मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म में इन दोनों अभिनेत्रियों ने लेस्बियन का किरदार निभाया है। फिल्म शीर-कोरमा लेस्बियन कपल पर आधारित है। फिल्म के पोस्टर को अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। पोस्टर में स्वार और दिव्या दत्ता एक-दूसरे के प्यार में डूबी नजर आ रही हैं। पोस्टर में इन दोनों हिजाब ने पहना हुआ है।
A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara) on