फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय सैनिकों को बेवकूफ कहने पर स्वरा भास्कर हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- 'आपको शर्म आती है'

Sat, 11 Aug 2018 09:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 11 Aug 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
Swara Bhaskar trolled on social media while commenting on Indian Army
Swara Bhaskar
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हमेशा से ही अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। इससे पहले स्वरा संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' में जौहर सीन दिखाने और पाकिस्तान में 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म बैन होने पर विवादित बयान दे चुकी हैं। इस बार स्वरा ने भारतीय सेना को अपना निशाना बनाया है। 

 
Swara Bhaskar trolled on social media while commenting on Indian Army
Swara
इस बार स्वरा ने भारतीय सेना के साथ कई और मुद्दो पर हैशटैग के साथ ट्वीट किया। इन मुद्दों में मॉब लिंचिंग और हॉरर किलिंग जैसे मुद्दों को हाइलाइट किया। स्वरा ने हर मुद्दे को लेकर सिलसिलेवार ट्वीट किए और अपनी राय रखी। स्वरा की इस हरकत की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। 
 
Swara Bhaskar trolled on social media while commenting on Indian Army
Swara
स्वरा ने इस बार भारतीय सैनिकों को बेवकूफ तक कह डाला। इसके साथ ही स्वरा ने जम्मू कश्मीर में मेजर लीतुल गोगोई द्वारा पत्थरबाज को जीप के बोनट में बांधकर गांवों में घुमाने का जिक्र भी ट्वीट में किया। मेजर लीतुल गोगोई किस्सा इसी साल अप्रैल महीने का है। दरअसल, श्रीनगर में लोकसभा के उपचुनाव के दौरान सेना पर लोग पत्थरबाजी कर रहे थे। पोलिंग पार्टी को पत्थरबाजों से बचाने के लिए गोगोई ने आर्मी की जीप में पत्थरबाज को बांधकर गांव में घुमाया था। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Swara Bhaskar trolled on social media while commenting on Indian Army
Swara
स्वरा भास्कर को भारतीय सेना पर की गई टिप्पणी की वजह से यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा - 'स्वरा को फेम पाने की बहुत जल्दी है। मुझे ऐसा लगता है कि उन्हें अपनी थर्ड ग्रेड फिल्मों पर ध्यान करना चाहिए।' एक और यूजर ने लिखा- 'आपको शर्म आती है। हमारी आर्मी हमारे देश का अभिमान है। शायद आप को किसी ने देश हित की शिक्षा नहीं दी, क्योंकि देश हित की शिक्षा परिवार से मिलती है। परिवार आपकी भाषा से आप जैसा ही होगा।' 
 

 


 
विज्ञापन
Swara Bhaskar trolled on social media while commenting on Indian Army
वीरे दी वेडिंग
आपको बता दें, स्वरा भास्कर आखिरी बार 'वीदे दी वेडिंग' फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में स्वरा के साथ सोनम कपूर, करीना कपूर खान और शिखा तलसानिया मुख्य किरदार में थी। यह फिल्म लड़कियों की दोस्ती पर आधारित थी। इस फिल्म को शशांक घोष ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। 



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed