{"_id":"5affba764f1c1b1a5e8b5939","slug":"swara-bhaskar-will-not-smoke-onscreen-ever-after-worst-experience-wwhile-shooting-veere-di-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'स्क्रिप्ट की आड़ में डायरेक्टर ने मुझसे वो सब कराया जो अब कभी नहीं करूंगी...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'स्क्रिप्ट की आड़ में डायरेक्टर ने मुझसे वो सब कराया जो अब कभी नहीं करूंगी...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 19 May 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
स्वरा भास्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में स्वरा भास्कर ने ऐसी लड़की का किरदार निभाया है जो चेन स्मोकर है। हालांकि, असल जिंदगी में वह सिगरेट को हाथ तक नहीं लगातीं। वैसे तो फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' में वह बीड़ी पीती नजर आई थीं। मगर इस फिल्म का उनका अनुभव इतना कड़वा रहा कि उन्होंने स्मोकिंग वाले सीन ना करने का फैसला कर लिया, फिर चाहे इस वजह से उनके हाथ से एक दमदार प्रोजेक्ट ही क्यों ना निकल जाए।
Swara Bhaskar
स्वरा भास्कर ने बताया कि फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' के सीन के लिए उन्होंने स्मोक तो कर लिया, मगर उसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी। फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में वहीं काम करना पड़ा तो उन्हें और भी परेशानी हुई। उन्होंने कहा, 'डायरेक्टर शशांक घोष ने कहा मैं सही से स्मोकिंग नहीं कर रही हूं। मुझे कैरेक्टर में ढलने के लिए इसकी प्रैक्टिस करनी पड़ी।'
Swara Bhaskar
स्वरा भास्कर ने कहा, 'जब मैं अच्छे से स्मोकिंग करने लगी तब मुझे डायरेक्टर ने सिगार थमा दी। वह वाकई बुरा था। मैंने उससे बुरी चीज पूरी जिंदगी में नहीं चखी।' एक्ट्रेस ने कहा कि करीना, सोनम और शिखा तलसानिया के साथ शूटिंग करते हुए उन्हें बहुत मजा आया इसलिए जब फिल्म की शूटिंग पूरी हुई तो उन्हें बहुत दुख हुआ। हालांकि, स्वरा भास्कर इस बात से खुश थीं कि अब उन्हें स्मोक नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वरा भास्कर
- फोटो : ani
स्वरा भास्कर ने कहा कि फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के अनुभव के बाद उन्होंने फैसला किया है कि वह अब किसी भी फिल्म में सोमकिंग नहीं करेंगे। बता दें कि इससे पहले बिपाशा बसु और दीपिका पादुकोण ने भी फैसला किया कि वे पर्दे पर धूम्रपान करने वाले किरदार नहीं निभाएंगी।
विज्ञापन
Swara Bhaskar
स्वरा भास्कर इन दिनों स्लिप डिस्क (कमर दर्द) से जूझ रही हैं। डॉक्टर ने उन्हें 10 दिन तक आराम करने की सलाह दी है। इस वजह से वह फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का प्रमोशन भी नहीं कर पाएंगी। यह फिल्म 1 जून को रिलीज होने वाली है।