{"_id":"5af01de94f1c1b9f098b89c0","slug":"swara-bhaskar-will-perform-in-sonam-kapoor-sangeet-ceremony-watch-viral-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी में सलमान के इस गाने पर डांस करेंगी 'ननद', तैयारी का वीडियो वायरल ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी में सलमान के इस गाने पर डांस करेंगी 'ननद', तैयारी का वीडियो वायरल
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 07 May 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
Swara Bhaskar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी का जश्न जोरों से चल रहा है। 8 मई को यह खूबसूरत जोड़ा हमेशा के लिए एक दूजे का हो जाएगा। मेहंदी फंक्शन 6 मई को बड़ी धूमधाम से हुआ जिसमें सोनम कपूर से लेकर अनिल कपूर ने जमकर डांस किया। सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी को लेकर भी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिसे लेकर न केवल कपूर खानदान बल्कि बॉलीवुड में भी दोगुना जोश दिखाई दे रहा है। इस बीच सोनम की बेहद करीबी दोस्त का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह डांस की रिहर्सल करती हुई नजर आ रही हैं।
Swara Bhaskar
यह वायरल वीडियो सोनम कपूर की करीबी दोस्त स्वरा भास्कर का है जिसमें वह संगीत सेरेमनी के लिए डांस की रिहर्सल करती हुई नजर आ रही हैं। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है जिसमें स्वरा जमकर थिरक रही हैं।
A post shared by 🎆 Sonam Weds Anand 🎆 (@sonamwedsanand) on
Swara Bhaskar
इस वीडियो में स्वरा सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के 'स्वैग से करोगे स्वागत' गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में स्वरा के साथ कई और लोग भी डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
sonam kapoor
आपको बता दें, स्वरा जल्द ही सोनम कपूर के साथ 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म में नजर आएंगी। इससे पहले स्वरा सोनम के साथ 'प्रेम रतन धन पायो' फिल्म में दिखाई दी थीं। सोनम कपूर की 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म 1 जून को रिलीज होगी।
विज्ञापन
SONAM KAPOOR
- फोटो : self
खबरों की मानें तो संगीत सेरेमनी में पूरी कपूर फैमिली डांस करेगी। इसके साथ ही बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार भी अपनी खास परफॉर्मेंस देंगे। हालांकि सबकी नजर सोनम और आनंद आहूजा पर रहेगी। सूत्रों की मानें तो आनंद और सोनम की भी एक खास डांस परफॉर्मेंस होगी।