{"_id":"5d20f0d68ebc3e6d18101ba8","slug":"swara-bhasker-brake-up-with-her-boyfriend-himanshu-sharma-for-this-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्यों इस शख्स से ब्रेकअप करने को मजबूर हुई स्वरा भास्कर, 2 दिन बाद सामने आई असली वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्यों इस शख्स से ब्रेकअप करने को मजबूर हुई स्वरा भास्कर, 2 दिन बाद सामने आई असली वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजालाब
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Swara Bhasker
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इस बार अपने रिश्ते के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं। स्वरा पिछले 4 साल से राइटर हिमांशु शर्मा को डेट कर रही थीं। बीते दिनों खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इस ब्रेकअप को लेकर अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन अब इसकी असली वजह सामने आ गई है।
2 of 5
swara bhasker
- फोटो : social media
स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट मुताबिक दोनों पांच साल से रिलेशनशिप में थे। स्वरा काफी समय से हिमांशु को शादी के लिए बोल रही थीं। लेकिन हिमांशु उन्हें नजरअंदाज कर रहे थे। उनके दिमाग में शादी की बात कहीं से कहीं तक नहीं थी। इसी के चलते दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया।
3 of 5
swara bhasker
बता दें कि कंगना रनौत की सुपरहिट फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के सेट पर स्वरा और हिमांशु की नजदीकियां बढ़ी थीं। इससे पहले स्वरा 2011 में आई तनु वेड्स मनु में सपोर्टिंग रोल में दिखी थीं । इसके राइटर हिमांशु थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
swara bhaskar
इसके अलावा हिमांशु और स्वरा ने 2013 में आई सोनम कपूर-धनुष स्टारर रांझणा और फिल्म 'निल बट्टे सन्नाटा' में साथ काम किया था। अब हिमांशु और स्वरा की राहें अलग हो चुकी हैं । स्वरा पिछले साल फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' में नजर आई थीं । ये फिल्म हिट हुई थी । फिल्म में स्वरा के अलावा करीना कपूर, सोनम कपूर और शिखा तलसानिया लीड रोल में थीं ।
विज्ञापन
5 of 5
Swara Bhaskar, Divya Dutta
- फोटो : Social Media
स्वरा भास्कर की अगली फिल्म का नाम 'शीर खुरमा' है । इसमें स्वरा, दिव्या दत्ता के साथ नजर आएंगी । इस फिल्म का निर्देशन फराज आरिफ अंसारी करने वाले हैं। फिल्म शीर-खुरमा एक ऐसी महिला की कहानी है जिसमें वो अपने परिवार से संबंध, पहचान और स्वीकृति की भावना की खोज कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।