बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने बेबाक बयान और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। फिल्मों के अलावा सामाजिक मुद्दे पर भी स्वरा बेहिचक अपनी राय जाहिर करती हैं। हाल ही में स्वरा ने यूपी के उन्नाव जिले में दो नाबालिग लड़कियों के खेत में शव मिलने वाली भयानक घटना पर योगी सरकार पर सवाल उठाया है। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट कर यूपी में राष्ट्रपति शासन लागू करने की बात भी कह दी है। आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
उन्नाव कांडः नाबालिग लड़कियों के शव मिलने पर फूटा स्वरा भास्कर का गुस्सा, कहा- यूपी में राष्ट्रपति शासन लागू हो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव में दो दलित नाबालिग लड़कियों की संदिग्ध हालत में मौत की घटना सामने आई है। वहीं दोनों मृत लड़कियों के साथ एक और लड़की भी थी जो अभी जिंदा है, लेकिन उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल अवस्था में उस बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। शुरूआती जांच के मुताबिक कहा जा रहा है कि ये जहर खाने से मौत का मामला लग रहा है। फिलहाल अभी जांच जारी है। वहीं इस मामले पर आम जनता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारों का गुस्सा भी फूट पड़ा है।
ऋचा चड्ढा से स्वरा भास्कर तक कई सितारे सोशल मीडिया पर इस घटना की कठोर शब्दों में निंदा कर रहे हैं। वहीं कई लोगों ने तो सीएम योगी से सीधे तौर पर इस्तीफा ही मांग लिया है। इस मामले पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी अपना गुस्सा जाहिर करते हुए ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने यूपी सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं।
Make no mistake.. horror in Unnao is the result of a culture of impunity enjoyed by criminals.. especially in cases of crimes against women.. Dalit Women.. this is what happens when you sacrifice governance to the altar of the cow, the temple & a relentless politics of bigotry.. https://t.co/lMi9aRHX6n
— Swara Bhasker (@ReallySwara) February 18, 2021
स्वरा ने ट्वीट में लिखा, 'महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के बाद भी जब दोषियों को सजा नहीं मिलती है तो ऐसा ही होता है। ऐसा तो तभी होता है जब सरकार जनसेवा को छोड़ मंदिर और गाय पर ध्यान केंद्रित करती है'। स्वरा इतने पर ही नहीं रुकीं। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि और क्या होना बाकी है??? उत्तर प्रदेश में और क्या होना बाकी है कि अजय बिष्ट की सरकार का इस्तीफा मांगा जा सके....और राष्ट्रपति शासन लागू हो?
और क्या होना बाक़ी है???? उत्तर प्रदेश में और क्या होना है कि अजय बिष्ट की सरकार का इस्तीफ़ा माँगा जा सके.. और राष्ट्रपति शासन लागू हो? #SackAjayBisht #Unnao #Save_Unnao_Ki_Beti
अब स्वरा के इस ट्वीट पर यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सिर्फ स्वरा भास्कर ही नहीं बल्कि ऋचा चड्ढा ने भी इस घटना पर दुख जाहिर करत हुए तंज कसा। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग की। वहीं सावधान इंडिया के होस्ट रहे सुशांत सिंह ने भी उन्नाव की घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा और कहा, 'एक बेटी तो बचा लो सरकार'। इस घटना पर और भी कई हस्तियों की प्रतिक्रिया सामने आई है। सबकी अपील ये ही है कि इस मामले में तेजी से कार्रवाई हो और सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।
Heaven and hell exist on earth and Unnao is hell for women, particularly the most vulnerable of them. Prayers for the girl who's battling for her life, cold rage that this keeps happening. Unnao will NOT be Hathras. Bring the guilty to justice, now. #Unnao #DalitLivesMatter