फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Swayamvar Mika Di Vohti: वीरे के लगन पर झूम के थिरकीं जसपिंदर नरूला, मीका ने देश भर से चुनीं 12 ‘राजकुमारियां’

Abu Dhabi Pankaj Shukla जोधपुर से पंकज शुक्ल
Updated Wed, 08 Jun 2022 06:59 PM IST
विज्ञापन
swayamvar mika di vohti cast contestants names timing release date show time channel partcipants
mika singh swayamvar - फोटो : स्वयंवर-मीका दी वोटी फोटो: अमर उजाला, जोधपुर

ढोल नगाड़े, गिद्दा, भांगड़ा और जसपिंदर नरूला की गाई ‘घोड़ियों’ के साथ ही चर्चित गायक मीका सिंह के लग्न की शुरुआत यहां राजस्थान की जान समझे जाने वाले शहर जोधपुर में हो गई। मुंबई के स्टूडियोज और लोकेशन्स से बाहर निकलकर मीका सिंह ने जोधपुर शहर के बेहद खूबसूरत रिसॉर्ट में डेरा जमा रखा है। और, उनका ये डेरा यहां जमा है उनकी शादी के लिए। मीका सिंह टेलीविजन पर अपना स्वयंवर कर रहे हैं, ये बात तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं। यहां जोधपुर में मीका सिंह अपनी उन राजकुमारियों के साथ मीडिया से मुखातिब हुए जिन्हें वह राजकुमारियां कहते हैं। कार्यक्रम के होस्ट गायक शान के मुताबिक चूंकि मीका सिंह अपने प्रशंसकों के बीच ‘किंग’ कहलाते हैं तो उनके लिए रिश्ता लेकर आईं संभावित वधुएं ‘राजकुमारियां’ ही कहलाईं।

swayamvar mika di vohti cast contestants names timing release date show time channel partcipants
swayamvar mika di vohti - फोटो : स्वयंवर-मीका दी वोटी फोटो: अमर उजाला, जोधपुर

दुल्हन की तरह सजा रिसॉर्ट
स्टार भारत पर 19 जून से प्रसारित होने जा रहे रियलिटी शो 'स्वयंवर-मीका दी वोटी' की पूरी शूटिंग जोधपुर के इसी रिसॉर्ट पर चल रही है। बीच बीच में मीका सिंह इस हवेलीनुमा होटल से निकलकर बाहर भी जाते हैं। उनकी राजकुमारियों में से कोई एक राजकुमारी उनके साथ होती है और इस दौरान दोनों एक दूसरे की उम्मीदों, आशाओं और आकांक्षाओं को समझने की कोशिश करते हैं। मंगलवार की पूरी रात जोधपुर के बार बने द उम्मेद रिसॉर्ट में जमकर जलसा हुआ। इस शानदार और भव्य रिसॉर्ट को इस दौरान फूलों, रोशनियों और मोमबत्तियों से  इस तरह सजाया गया था कि जैसे सच में किसी की बारात निकलने वाली हो।

swayamvar mika di vohti cast contestants names timing release date show time channel partcipants
गायिका जसपिंदर नरूला - फोटो : सोशल मीडिया

जसपिंदर ने दिल से गाईं ‘घोड़ियां’
इस पूरे कार्यक्रम की शान रहीं गायिका जसपिंदर नरूला जो अपने ‘वीर’ के लगन की शुरुआत का शगुन करने आईं थी। मीका उन्हें बरसों से अपनी बड़ी बहन मानते हैं। जसपिंदर ने भी अपने छोटे भाई की शादी के लिए लोकगीत गाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पंजाब की शादियों में दूल्हे की महिला रिश्तेदार ‘घोड़ियां’ खूब गाती हैं। जसपिंदर ने भी जब इन पर थिरकना शुरू किया तो हर कोई मानो वाकई किसी बारात में शामिल होने को मन ही मन तैयार हो रहा था। मीका सिंह इस रियलिटी शो के आखिर में शादी करेंगे या नहीं ये तो तय नहीं है कि लेकिन स्टार भारत के इस शो में कुल 12 ‘राजकुमारियां’ देश के अलग अलग हिस्सों से शामिल होने जोधपुर पहुंच चुकी हैं और कई दिनों से शो की शूटिंग में हिस्सा भी ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
swayamvar mika di vohti cast contestants names timing release date show time channel partcipants
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

यूं खुला मीका की किस्मत का पिटारा
अपने इस अनोखे शो के बारे में मीका सिंह कहते हैं, ‘दूसरों की शादियों में मैंने बहुत भंगड़ा पा लिया, अब मेरी खुद की बारी है। इस शो के जरिये मैं अपनी ड्रीमगर्ल ढूंढने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। स्टार भारत के शो 'स्वयंवर-मीका दी वोटी' ने मुझे अपना जीवनसाथी चुनने का मौक़ा दिया और जब उन्होंने इस शो के लिए मुझसे संपर्क किया तो ऐसा लगा मानो किस्मत का पिटारा खुल गया। मैं इन राजकुमारियों से मिल रहा हूं। इनके साथ वक्त बिता रहा हूं। इन सभी का मैं शुक्रगुजार हूं कि ये सब इस शो पर आईं।’

विज्ञापन
swayamvar mika di vohti cast contestants names timing release date show time channel partcipants
सिंगर शान - फोटो : सोशल मीडिया

शान की मेजबानी में वापसी
वही 14 साल बाद किसी रियलिटी शो की मेज़बानी कर रहे सिंगर शान कहते हैं, ‘मुझे 'स्वयंवर-मीका दी वोटी' का हिस्सा बनाने के लिए स्टार भारत का धन्यवाद। मेरा यार अपने लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी की तलाश करने वाला है। एक तरफ तो मैं बहुत ही उत्साहित महसूस कर रहा हूं लेकिन साथ ही थोड़ी घबराहट भी महसूस कर रहा हूँ, क्योंकि ये मेरे लिए एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है और मेरा फर्ज बनता है, कि मैं उसकी मदद करूँ सही चुनाव करने में।‘

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed