{"_id":"621233ff0690ee529b788334","slug":"taapsee-has-completed-shooting-for-film-woh-ladki-hai-kahaan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Woh Ladki Hai Kahaan: तापसी की फिल्म 'वो लड़की है कहां' की शूटिंग पूरी, पुलिसवाली की भूमिका में आएंगी नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Woh Ladki Hai Kahaan: तापसी की फिल्म 'वो लड़की है कहां' की शूटिंग पूरी, पुलिसवाली की भूमिका में आएंगी नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 20 Feb 2022 06:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इस समय सबसे बिजी अभिनेत्रियों में से हैं। वह अपने शानदार अभिनय और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। तापसी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। काफी समय से वह शूटिंग में बिजी थीं। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी, जिसमें तापसी ने बताया कि उन्होंने 'वो लड़की है कहां' की शूटिंग पूरी कर ली है।
2 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ब्रीद इनटू द शैडोज के सह-लेखक अरशद सैयद द्वारा लिखित और निर्देशित इन्वेस्टिगेटिव कॉमेडी फिल्म में तापसी को एक स्ट्रांग पुलिस वाले के रूप में दिखाया गया है। फिल्म में तापसी प्रतीक गांधी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म में दोनों को पहली बार एकसाथ देखा जाएगा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस और फॉलोवर्स को फिल्म की शूटिंग खत्म होने की जानकारी दी।
3 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तापसी ने अपनी इंस्टा पोस्ट में लिखा- अब एक और प्रोजेक्ट का रैप हो गया! मैं यह नहीं बता सकती कि यह फिल्म मेरे और मेरी फिल्मोग्राफी के लिए कितनी महत्वपूर्ण थी। अभिनेत्री ने आगे लिखा- सालों तक शारीरिक और मानसिक रूप से थका देने वाली फिल्में करने के बाद मैं 'वो लड़की है कहां' की टीम के साथ आपको हंसाने के लिए उत्सुक हूं! यह एक चिकित्सीय अनुभव रहा है!।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लंबे नोट में तापसी पन्नू ने फिल्म के निर्देशक और लेखक अरशद सैय्यद और सह-अभिनेता प्रतीक गांधी को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा- हमारी मीटिंग के दौरान आपसे मिला एकमात्र स्थाई निर्देश हमेशा याद रहेगा और मैं इसे संजोकर रखूंगी।
विज्ञापन
5 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : सोशल मीडिया
तापसी पहली बार पुलिस के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में उनके किरदार का नाम कोमल शर्मा है और प्रतीक एक कट्टरवादी सोच के शख्स का रोल कर रहे हैं। तापसी की पोस्ट पर प्रतीक गांधी ने भी कमेंट किया है। प्रतीक ने लिखा- आपके साथ फिल्म में काम करके बहुत अच्छा लगा। तापसी और प्रतीक की फिल्म वो लड़की कहां है इस साल रिलीज होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।