फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंजीनियरिंग के बाद नौकरी की फिर मॉडलिंग, बॉलीवुड डेब्यू फ्लॉप, कुछ ऐसी रही तापसी पन्नू की जिंदगी

Wed, 31 Jul 2019 03:02 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 31 Jul 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
taapsee pannu birthday special here some unknown facts
Taapsee Pannu - फोटो : instagram

एक्ट्रेस तापसी पन्नू का जन्म 1 अगस्त 1987 को दिल्ली में एक सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता दिलमोहन सिंह एक बिजनेसमैन हैं जबकि मां निर्मलजीत पन्नू एक हाउसवाइफ हैं। 8 साल की उम्र से ही तापसी ने कथक और भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था। करीब 8 साल तक उन्होंने डांस की ट्रेनिंग ली।

taapsee pannu birthday special here some unknown facts
Taapsee Pannu - फोटो : social media

तापसी पन्नू ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली के ही एक पब्लिक स्कूल से की। पढ़ाई के साथ-साथ तापसी पन्नू को स्पोर्ट्स और दूसरी सांस्कृतिक गतिविधियों में काफी रुचि थी। स्कूली पढ़ाई खत्म करने के बाद तापसी ने गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कम्प्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। 

taapsee pannu birthday special here some unknown facts
taapsee - फोटो : file photo

इंजीनियरिंग के बाद वो एमबीए करना चाहती थीं लेकिन उन्हें पसंदीदा कॉलेज नहीं मिला, जिसके चलते उन्होंने बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम करना शुरू कर दिया। तापसी ने करीब 6 महीने तक नौकरी भी की। एक्टिंग में आने से पहले तापसी पन्नू ने काफी समय तक मॉडलिंग किया। दरअसल उन्होंने 'Get Gorgeous Pageant' में आवेदन किया और इसमें वो सेलेक्ट कर ली गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
taapsee pannu birthday special here some unknown facts
Taapsee Pannu - फोटो : instagram

मॉडलिंग की दुनिया के बाद उन्हें साउथ फिल्म इंडस्ट्री से ऑफर आने लगे। उन्होंने एक्टर धनुष के साथ तमिल फिल्म आडूकलाम से डेब्यू किया। यह फिल्म सुपरहिट हुई और कुल 6 नेशनल अवॉर्ड्स फिल्म को मिले। तापसी ने साल 2013 में बॉलीवुड फिल्म चश्मेबद्दूर से डेब्यू किया। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन तापसी को हर किसी ने नोटिस किया। 

विज्ञापन
taapsee pannu birthday special here some unknown facts
taapsee pannu - फोटो : amar ujala

तापसी को बड़ी पहचान मिली निर्देशक शूजित सरकार की फिल्म पिंक से। इसमें उनके किरदार को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा। इस फिल्म के बाद तापसी के पास फिल्मों की लंबी लाइन लग गई। यही नहीं पिंक ने महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सभी के बीच एक नई बहस भी छेड़ दी। तापसी की मुख्य फिल्मों में बेबी, नाम शबाना, जुड़वा 2, सूरमा, द गाजी अटैक, पिंक, मनमर्जियां, बदला और मुल्क है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed