{"_id":"5d4155718ebc3e6cae4ef8a5","slug":"actor-rajkumar-loves-meena-kumari-but-her-husband-kamal-amrohi-dont-like-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म में काम करते हुए मीना कुमारी को दिल दे बैठा था ये हीरो, 'काजल' के एक गाने से खुला नसीब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म में काम करते हुए मीना कुमारी को दिल दे बैठा था ये हीरो, 'काजल' के एक गाने से खुला नसीब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 31 Jul 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
meena kumari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ट्रेन के अपार्टमेंट में एक अजनबी पर्चे पर लिखता है- आपके पांव बहुत हसीन हैं इन्हें जमीन पर मत उतारना, मैले हो जाएंगे। उस पर्चे को मीना कुमारी के पैरों की उंगलियों में फंसाकर अगले स्टेशन पर उतर जाता है। फिल्म पाकीजा के इस सीन में दिखे यह अजनबी थे एक्टर राजकुमार। मीना कुमारी के जन्मदिन पर जानते हैं कि धर्मेंद्र के अलावा राजकुमार भी मीना कुमारी से इश्क कर बैठे थे ।
2 of 7
मीना कुमारी
यह वही राजकुमार थे जो फिल्मों में अपनी डायलॉग डिलीवरी की वजह से जाने जाते थे। वैसे तो मीना कुमारी का नाम कई लोगों से जोड़ा गया। सुना जाता है कि फिल्म 'बैजू बावरा' के निर्माण के दौरान एक्टर भारत भूषण ने भी मीना से अपने प्यार का इजहार किया था।
3 of 7
meena kumari
राजकुमार को तो मीना कुमारी से इतना इश्क हो गया कि वह मीना के साथ सेट पर काम करते समय अपने डायलॉग भूल जाते थे। बस मीना के चेहरे की तरफ ही ताकते रहते थे। पकीजा में पहले धर्मेंद्र को साइन किया गया था, लेकिन उन दिनों मीना और धर्मेंद्र के अफेयर के चर्चे हर जुबान पर थे और इससे चिढ़कर उनके पति कमाल अमरोही ने धर्मेंद्र को पाकीजा से निकालकर उनका रोल राजकुमार को दिया था। लेकिन यहां भी कमाल के साथ धोखा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मीना कुमारी
राजकुमार का दिल भी मीना कुमारी पर आ गया। कहते हैं कि मीना कुमारी के साथ ट्रेन वाले सीन को करते हुए पहली बार जब राजकुमार ने करीब से मीना के पैरों को देखा तो वह मीना की खूबसूरती के मुरीद हो गए थे। कमाल को राजकुमार से भी जलन होने लगी थी और उन्होंने फिल्म में दोनों के बहुत ही कम सीन साथ में करवाए। लेकिन फिल्म का एक गाना बेहद रोमांटिक था और उसे फिल्माया जाना भी जरूरी था।
विज्ञापन
5 of 7
मीना कुमारी
कमाल ने मीना की आंखों से ही प्यार बरसाने की कोशिश करवाई थी, दोनों को साथ में ज्यादा ना दिखाकर खूबसूरत रोमांटिक मौसम और नजारों पर ज्यादा फोकस किया था। वह गाना था- चलो दिलदार चलो, चांद के पार चलो... पाकीजा में यह युगल गीत तब आता है जब कैंप में दोनों की पहली बार मुलाकात होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।