{"_id":"5d4153ce8ebc3e6cc92d7025","slug":"bhagwan-dada-birthday-special-when-he-lived-in-a-chawl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म के एक सीन में करवा दी थी असली नोटों की बारिश, बर्थडे पर जानें भगवान दादा के रोचक किस्से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म के एक सीन में करवा दी थी असली नोटों की बारिश, बर्थडे पर जानें भगवान दादा के रोचक किस्से
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 31 Jul 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
भगवान दादा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भगवान दादा का नाम सुनते ही उनकी कॉमेडी और डांस की अलग स्टाइल जहन में उभर आती है। भगवान दादा का जन्म 1 अगस्त 1913 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता एक टेक्सटाइल मिल में काम करते थे। घर में आर्थिक मदद के लिए भगवान दादा ने भी कुछ समय तक मजदूरी की लेकिन उनका रुझान शुरू से ही फिल्मों की ओर था।
2 of 6
भगवान दादा
- फोटो : फाइल फोटो
भगवान दादा का असली नाम भगवान आभाजी पालव था। उन्होंने मूक सिनेमा के दौर में फिल्म क्रिमिनल से डेब्यू किया। फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने फिल्में प्रोड्यूस करनी भी शुरू कर दीं। साल 1951 में उन्होंने फिल्म अलबेला का निर्माण किया। फिल्म का गाना शोला जो भड़के आज भी काफी फेमस है। इसमें उनके अपोजिट गीता बाली लीड रोल में थीं।
3 of 6
भगवान दादा
- फोटो : फाइल फोटो
भगवान दादा शेवरले कारों के इतने शौकीन थे कि उन्होंने शेवरले नाम की फिल्म में भी काम किया था। कभी मजदूरी करने वाले भगवान दादा ने फिल्मों से खूब कमाई की। उनके पास उस दौर में 7 कारें थीं जिनसे वो हफ्ते के हर एक दिन एक कार से सेट पर पहुंचते थे। उनके डायरेक्शन की एक फिल्म के एक सीन में पैसों की बारिश दिखानी थी इसके लिए उन्होंने असली नोटों का इस्तेमाल किया था। फिल्म के प्रोड्यूसर भगवान दादा खुद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
भगवान दादा
- फोटो : फाइल फोटो
भगवान दादा हॉलीवुड फिल्म एक्टर डगलस फेयरबैंक्स के बहुत बड़े प्रशंसक थे। डगलस से प्रेरित होकर भगवान दादा अपनी फिल्मों में बॉडी डबल के बजाय अपना स्टंट खुद करते थे। उनके द्वारा किए गए स्टंट इतने असली लगते थे कि राज कपूर तो उन्हें इंडियन डगलस कहकर पुकारते थे।
विज्ञापन
5 of 6
भगवान दादा
- फोटो : फाइल फोटो
बाद में एक वक्त ऐसा आया जब भगवान दादा की फिल्में कुछ कमाल नहीं कर पा रही थीं। फिल्मों से उन्हें इतना नुकसान उठाना पड़ा कि उन्हें जुहू स्थित बंगला और अपनी कारें बेचनी पड़ीं। उनकी आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो गई कि उन्हें मुंबई के चॉल में गुजारा करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।