{"_id":"5d415bbc8ebc3e6cf13a3040","slug":"meena-kumari-died-due-to-alchoholic-know-about-more-stars-who-died-from-alchohol","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मीना कुमारी ही नहीं इन एक्टर्स को भी थी शराब की लत, कम उम्र में ही दुनिया को कहा अलविदा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मीना कुमारी ही नहीं इन एक्टर्स को भी थी शराब की लत, कम उम्र में ही दुनिया को कहा अलविदा
Wed, 31 Jul 2019 02:43 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 31 Jul 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
meena kumari
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीना कुमार का निधन ज्यादा शराब पीने की वजह से हुआ था । वो दिन-रात शराब के नशे में डूबी रहती थीं । मीना कुमारी दिन भर काम करती थीं और फिर फोन रोमांस में बिजी रहती थीं । इस वजह से वो सो नहीं पाती थीं । उनके डॉक्टर सईद तिमुर्जा ने उन्हें नींद की गोलियों की जगह ब्रांडी का एक पैग देना शुरू किया और इस तरह वो शराब की लती हो गईं । मीना कुमारी के बर्थडे पर जानते हैं कि उन सितारे के बारे में, जिनकी मौत शराब की वजह से हुई ।
meena kumari
मीना कुमारी
मीना कुमारी एक मशहूर और सफल अभिनेत्री थीं लेकिन शराब की बुरी लत के चलते 39 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। कहा जाता है अपने आखिरी के दिनों में वो बहुत शराब पीने लगी थीं। शराब की वजह से उनका लिवर खराब हो गया और वो दुनिया को अलविदा कह गईं।

बेगम अख्तर
- फोटो : amar ujala
बेगम अख्तर
गजल मलिका और महान गायिका बेगम अख्तर का निधन शराब की लत से हुआ था । बेगम अख्तर अकेलेपन से बहुत डरती थीं । अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए उन्होंने शराब और सिगरेट पीना शुरू कर दिया । ज्यादा मात्रा में शराब और सिगरेट पीने की वजह से उन्हें फेफड़े की बीमारी के साथ डिप्रेशन की समस्या हो गई।

गुरु दत्त
गुरु दत्त
गुरुदत्त ने अपने करियर में तो खूब नाम कमाया लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में काफी उठा-पटक रही। उन्हें प्यार में धोखा मिला। फिर उन्होंने शराब, सिगरेट और नींद की गोली को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बना लिया। सिर्फ 39 साल की छोटी सी उम्र में उन्होंने खुदकुशी कर ली थी। शादीशुदा होने के बावजूद गुरु दत्त, वहीदा रहमान को दिल दे बैठे थे । जब उनकी पत्नी गीता दत्त को ये बात पता चली ताे वो उन्हें छोड़कर चली गईं । गुरु दत्त ने इसी गम में खुदकुशी की थी ।

Parveen Babi
परवीन बॉबी
हिंदी फिल्मों में 70 और 80 के दशक की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस परवीन बॉबी की जिंदगी भी ड्रग्स और शराब के चलते बर्बाद हो गई थी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, महेश भट्ट से ब्रेकअप से वह बहुत आहत हुई थीं। ब्रेकअप के बाद परवीन को शराब और LSD जैसे जानलेवा ड्रग्स की लत लग गई थी।