तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दोबारा' को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनकी फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। ये एक सस्पेंस से भरपूर थ्रिलर फिल्म है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी ये फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। तापसी पन्नू अपनी फिल्म को लेकर जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रही हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तापसी पन्नू की पैपराजी से बहस हो गई है।
Tapsee Pannu: पैपराजी और तापसी पन्नू के बीच जमकर हुई बहस, अभिनेत्री बोलीं- हमेशा एक्टर ही...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापसी पन्नू अपनी फिल्म के प्रमोशन में पहुंची थीं। वहां उनकी पैपराजी से बहस हो गई। इस दौरान तापसी पैपराजी पर भड़क गईं और उनसे ठीक से बात करने के लिए कहने लगीं। वीडियो में पैपराजी तापसी से कह रहे हैं कि वो उनके लिए रुके हैं, इसके जवाब में अभिनेत्री कहती हैं कि पैपराजी को उन्होंने नहीं रोका है। आगे उन्होंने कहा 'आप मुझसे तमीज से बात करिए मैं भी आपसे तमीज से बात करूंगी आप अपना काम कीजिए मैं अपना काम कर रही हूं'।
वीडियो में आगे तापसी पन्नू ने कहा कि 'अभी कैमरा मेरे ऊपर है, इसीलिए मैं ही गलत लग रही हूं, कैमरा आपके ऊपर होता तो पता चलता कि कौन किस तरीके से बात कर रहा है'। उन्होंने पैपराजी पर तंज कसते हुए कहा कि हमेशा वो ही सही होते हैं और एक्टर गलत होता है। बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन की तरह उनकी फिल्म के बायकॉट के लिए भी कहती हुई नजर आईं।
एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि सोशल मीडिया पर दोनों फिल्मों को लेकर ट्रेंज हो रहे बायकॉट से डर लगता है या नहीं। तापसी पन्नू ने कहा कि जब अक्षय और आमिर का बायकॉट हो सकता है तो वह भी उसी ट्रेंड में शामिल होना चाहती हैं। वहीं अनुराग कश्यप भी तापसी की इस बात के समर्थन में थे। अनुराग कश्यप ने कहा कि उन्हें ट्विटर पर ट्रेंड न करने के लिए छोड़ दिया गया और वो चाहते हैं कि #BoycottKashyap ट्रेंड करे।