आज हमारा पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आज देश का हर व्यक्ति देशभक्ति में डूबा हुआ है। 76वें स्वतंत्रता दिवस के इस जश्न का रंग बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों पर भी चढ़ा हुआ है। जहां कुछ सेलेब्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी पर तिरंगे की तस्वीर लगाकर इस ऐतिहासिक दिन को चिह्नित कर रहे हैं, वहीं कुछ स्टार्स अपने ट्विटर हैंडल्स पर तस्वीरें साझा कर रहे हैं। इन सितारों में इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दोबारा' को लेकर चर्चाओं में बनी हुई अभिनेत्री तापसी पन्नू का नाम भी शामिल है।
Taapsee Pannu: तापसी पन्नू ने दी देश से नफरत खत्म करने की सलाह, यूजर्स करने लगे ऐसे-ऐसे कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापसी ने दी देशवासियों को सलाह
पूरा भारत देश 76वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। ऐसे में अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर देश के झंडे की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में हमारे झंडे पर बने चक्र की तीलियों के महत्व को भी समझाया गया है। इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेत्री ने फैंस के लिए एक नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने देशवासियों को नफरत खत्म करने की सलाह दी। अभिनेत्री ने लिखा, 'अंधेरा अंधकार को दूर नहीं कर सकता, केवल प्रकाश ही ऐसा कर सकता है। नफरत, नफरत को दूर नहीं कर सकती, सिर्फ प्यार ही ऐसा कर सकता है और प्यार कैसे साबित किया जाता है …… प्यार कर के। हमारे भारत को आजादी के 75 साल होने की शुभकामनाएं। उम्मीद है कि हम हमेशा उस प्यार के प्रति ईमानदार रहकर हमारे देश को गौरवान्वित करते रहेंगे।'
यूजर्स ने लगाई तापसी की क्लास
अभिनेत्री ने जब से यह साझा किया है, तभी से नेटिजन्स उनकी पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने तापसी की इस सलाह को बॉलीवुड की इन दिनों चल रही हालत से जोड़ते हुए कमेंट किया, 'दर्शकों ने बॉलीवुड को 70 साल तक प्यार दिया, वहीं बॉलीवुड ने इसका फायदा उठाते हुए उन्हीं दर्शकों को गालियां देना और उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। इसने हद पार कर दी, इसलिए अब नफरत का बदला लिया जा रहा है।' दूसरे यूजर ने अभिनेत्री को प्रधानमंत्री का हेटर बताते हुए लिखा, ' मोदी जी और हिन्दुओं से अंधी नफरत करने वाली..प्यार की बात कर रही हैं... ये हिप्पोक्रेसी है।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'आप सही हैं! इसलिए हिंदुओं के खिलाफ नफरत फैलाना बंद करो और जो लिखा है उसे अपनाओ। फिल्मों में एकतरफा हिंदू धर्मों को बदनाम करना भी बंद करो।'
फिर बनी अनुराग और तापसी की जोड़ी
Darkness cannot drive out darkness, only light can do that. Hate cannot drive out hate, only love can do that. और प्यार कैसे साबित किया जाता है …… प्यार कर के । Happy 75 years to our India, May we keep making her proud by being honest with that love 🇮🇳❤️ #HappyIndependenceDay pic.twitter.com/8yH1RU9f8U
तापसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री इन दिनों अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'दोबारा' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। यह एक थ्रिलर फिल्म है, जो इस महीने 19 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।