सब्सक्राइब करें

आयुष्मान खुराना से तुलना करने पर भड़कीं तापसी पन्नू, जवाब देकर बोलती की बंद

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 16 Feb 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
taapsee pannu epic reply when netizens called female ayushmann khurrana
taapsee pannu, ayushmann khurrana - फोटो : social media

अभिनेत्री तापसी पन्नू अलग तरह की फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर वो बेहद एक्टिव रहती हैं और ट्रोल करने वालों को भी जवाब देने से पीछे नहीं रहतीं। शनिवार को 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में उन्हें फिल्म 'सांड की आंख' के लिए अवॉर्ड मिला। जिसके बाद तापसी के फैंस ने उन्हें बधाईयां देनी शुरू कर दी। इसी बीच एक यूजर ने तापसी की तुलना आयुष्मान खुराना से कर दी तो अभिनेत्री को ये बात रास नहीं आई।

Trending Videos
taapsee pannu epic reply when netizens called female ayushmann khurrana
Taapsee Pannu - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

तनुज गर्ग ने तापसी को लिखा- 'बहुत-बहुत बधाई तापसी, हमारे बॉलीवुड की फीमेल आयुष्मान खुराना।' इस पर तापसी पन्नू ने जवाब देते हुए कहा- 'इसके बारे में क्या कहेंगे कि अगर मुझे बॉलीवुड की पहली तापसी पन्नू बुलाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
taapsee pannu epic reply when netizens called female ayushmann khurrana
Taapsee Pannu - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
तापसी पन्नू के इस ट्वीट पर फैंस के खूब कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'क्या रिप्लाई किया आपने। एक वाक्य में महिला विरोधी सोच को जवाब दिया।'
taapsee pannu epic reply when netizens called female ayushmann khurrana
Taapsee Pannu - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

एक अन्य यूजर ने तापसी के इस कमेंट पर लिखा- 'ऐसा रिप्लाई वाह, सभी को एक जवाब से खत्म कर दिया।'

विज्ञापन
taapsee pannu epic reply when netizens called female ayushmann khurrana
thappad - फोटो : amar ujala

तापसी की आने वाली फिल्म 'थप्पड़' है। यह फिल्म 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक महिला (तापसी का किरदार) इसलिए अपने पति से तलाक लेना चाहती है क्योंकि वो उसे एक थप्पड़ जड़ देता है। फिल्म के निर्देशकर अनुभव सिन्हा हैं। तापसी ने अनुभव सिन्हा के साथ इससे पहले 'मुल्क' में काम किया था।

घोड़ी पर चढ़कर बरात लेकर पहुंचे आदित्य नारायण, दुल्हन बनीं नेहा कक्कड़ का वीडियो आया सामने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed