फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बदला' गर्ल तापसी पन्नू का बड़ा धमाका, एक साथ तीन भाषाओं में रिलीज होगी ये फिल्म

Fri, 10 May 2019 03:12 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 10 May 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
taapsee pannu film will release in three language
taapsee pannu - फोटो : amar ujala
पिछले साल 'सूरमा', 'मुल्क' और 'मनमर्जियां' जैसी दमदार फिल्मों में अभिनय का लोहा मनवाने वाली अदाकारा तापसी पन्नू के करियर को नए पंख लगने वाले हैं। उनकी अगली फिल्म एक साथ तीन भाषाओं तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म बनाई है सुपरहिट फिल्म विक्रम वेधा से चर्चा में आई साउथ की मशहूर कंपनी वाई नॉट स्टूडियोज ने। 
taapsee pannu film will release in three language
tapsee pannu
खबर ये भी है कि तापसी पन्नू की इस फिल्म को हिंदी में अतरंगी फिल्में बनाने वाले निर्देशक अनुराग कश्यप प्रस्तुत करने जा रहे हैं। जी हां, फिल्म निर्माता करण जौहर, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के बाद अब जाने माने निर्देशक और निर्माता अनुराग कश्यप भी एक तमिल तेलगु फिल्म का हिन्दी संस्करण पेशकश करने जा रहे हैं। 

 
taapsee pannu film will release in three language
tapsee pannu
यह कोई आम फिल्म नहीं बल्कि इस साल की सुपरहिट फिल्म बदला देने वाली तापसी पन्नू स्टारर एक ऐसी थ्रिलर फिल्म है, जिसका इंतजार साउथ में महीनों से हो रहा है। फिल्म का नाम है गेम ओवर और इस फिल्म के 70  फीसदी हिस्से में तापसी एक व्हीलचेयर में नज़र आएंगी। माया फिल्म से अपने डायरेक्शन करियर की शुरुआत करने वाले निर्देशक अश्विन श्रवनन ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
taapsee pannu film will release in three language
Taapsee Pannu - फोटो : instagram
इस बारे में अनुराग कश्यप कहते हैं, ‘मैं इस फिल्म की हिन्दी में पेश करने की बात से ही बहुत उत्साहित हूं। इस तरह की फिल्में साबित करती हैं कि साउथ के फिल्ममेकर्स के काम करने का तरीका बहुत ही उम्दा है। मुझे यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि अश्विन जैसे निर्देशक ने एक ऐसी अनोखी फिल्म तैयार की जिसकी कहानी के बारे में शायद ही किसी को ख्याल भी आया होगा।’


 
विज्ञापन
taapsee pannu film will release in three language
taapsee pannu
वहीं, साउथ की सुपरस्टार रहीं तापसी कहती हैं, ‘ये स्क्रिप्ट सुनने के बाद ही मुझे पता चल गया था कि इस फिल्म में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खरा उतरने की ताकत है। कुछ ही फिल्में हैं जो मेरी उम्मीदों से आगे निकलती हैं,  और गेम ओवर उनमें से एक है। मेरा ये भी मानना है कि अनुराग कश्यप से बेहतर और कोई निर्दशक इस फिल्म के हिन्दी संस्करण को पेश कर भी सकता था। मैं हिंदी पट्टी के अपने चाहनेवालों को ये फिल्म दिखाने के लिए बहुत ही उत्साहित हूं।’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed