फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बचपन की तस्वीर शेयर करते ही इस अभिनेत्री का सितारे उड़ाने लगे मजाक, पहचानिए आखिर कौन हैं ये?

Wed, 21 Aug 2019 03:50 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 21 Aug 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu shared childhood picture Vicky Kaushal Anurag Kashyap making fun on it
Taapsee Pannu - फोटो : instagram

अक्सर सोशल मीडिया पर फिल्मी हस्तियां बचपन की तस्वीरें साझा करती हैं। कुछ तस्वीरों में तो इन्हें पहचानना आसान होता है लेकिन कुछ तस्वीरों को तो कई बार देखने के बाद भी पता नहीं चल पाता कि आखिर यह सितारा कौन है? इस कड़ी में एक और अभिनेत्री का नाम शामिल हो गया है। यह अभिनेत्री अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं और सिनेमाजगत में नामी चेहरा है। खास बात है कि जैसे ही इस अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की बड़ी-बड़ी हस्तियां मजाकिया कमेंट करने लगीं।

Taapsee Pannu shared childhood picture Vicky Kaushal Anurag Kashyap making fun on it
Taapsee Pannu - फोटो : instagram

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह अभिनेत्री कौन हैं? यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) हैं। तापसी ने इंस्टाग्राम पर बचपन की तस्वीर साझा करते हुए एक मैसेज भी लिखा। तापसी ने लिखा- 'खेल मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा रहा है। स्कूल में हर साल रेस में हिस्सा लेती थी। परिवार और स्कूल के शिक्षकों को शुक्रिया कहना चाहती हूं जिन्होंने मुझे हमेशा प्रोत्साहित किया। उनकी वजह से मेरे पास गौरव वाला क्षण है। बहुत बच्चों को इस तरह की मदद नहीं मिलती है।' 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Sports have been an integral part of my life. School race tracks became my war zone every year and thanks to a supportive family and encouraging school teachers I could have my moment of glory. Unfortunately many kids don’t have that support system #WhyTheGap @stc_india

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on

Taapsee Pannu shared childhood picture Vicky Kaushal Anurag Kashyap making fun on it
Vicky Kaushal and Anurag Kashyap - फोटो : file photo

तापसी के इस पोस्ट के बाद उनके साथ काम कर चुके कई सितारे इंस्टाग्राम पर मजाकिया कमेंट करने लगे। विकी कौशल ने लिखा- 'पक्का दो चार को धक्का जरूर मारा होगा।' विकी के अलावा अनुराग कश्यप ने भी तापसी की इस तस्वीर पर कमेंट किया। अनुराग ने लिखा- 'चलो कोई अवॉर्ड तो मिला।'

यह भी पढ़ें:- अक्षय के खाते में सोलो फिल्म का नया रिकॉर्ड जोड़ देगी 'मिशन मंगल', टूट जाएगा 'केसरी' का रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu shared childhood picture Vicky Kaushal Anurag Kashyap making fun on it
Akshay Kumar and Taapsee Pannu - फोटो : Social Media

तापसी ने इस तस्वीर के साथ #WhyTheGap और एसटीसी इंडिया को भी टैग किया है। दरअसल, तापसी को बचपन की तस्वीर साझा करने की चुनौती अक्षय कुमार ने दी थी, तो वहीं अक्षय को चुनौती उनकी पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने दी थी। ट्विंकल की चुनौती स्वीकार करते हुए अक्षय ने कुछ दिन पहले बचपन की तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में अक्षय साइकिल चलाते हुए नजर आ रहे थे। 

यह भी पढ़ें:- Review: असल वैज्ञानिक सोच के करीब भी नहीं फटकती 'मिशन मंगल', मिले इतने स्टार्स

विज्ञापन
Taapsee Pannu shared childhood picture Vicky Kaushal Anurag Kashyap making fun on it
Akshay Kumar Childhood picture - फोटो : instagram

इस तस्वीर को साझा करते हुए अक्षय ने लिखा था- 'मेरा हमेशा से ही खेल के प्रति झुकाव रहा। मेरे पिता इस बात का ध्यान रखते थे कि मुझे घर का बना खाना मिले और मेरा खेल के प्रति जुनून बढ़ता रहे। कई बच्चों के पास इस तरह की सुविधाएं नहीं होती हैं। 11,72,604 बच्चों को भारत में एक दिन का खाना भी मिल नहीं पाता। अब समय आ गया है पूछने का आखिर #WhyTheGap'। आपको बता दें, तापसी की फिल्म 'मिशन मंगल' हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में तापसी के अलावा अक्षय कुमार और विद्या बालन हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Growing up I was always inclined towards sports and my mother would ensure I got nutritious home-cooked meals to fuel my passion. But it’s a privilege that millions of street children do not have access to. 11,72,604 children in India can’t afford even a single meal a day! It’s time to ask #WhyTheGap with @savethechildren_india. I nominate @balanvidya @aslisona @taapsee @nithyamenen @iamkirtikulhari

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed