फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति नवाब के साथ कार्यक्रम में पहुंचीं पूजा बत्रा, कैमरा देखते ही दिए रोमांटिक पोज

Wed, 21 Aug 2019 03:50 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 21 Aug 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
Pooja Batra Nawab Shah spotted in event picture viral on social media
Pooja Batra and Nawab Shah - फोटो : instagram

शादी के बाद पूजा बत्रा (Pooja Batra) और नवाब शाह (Nawab Shah) लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिन पहले इन दोनों की पूल की तस्वीरें चर्चा में रहीं तो वहीं अब यह दोनों एक साथ एक इवेंट में नजर आए। इस इवेंट की कुछ तस्वीरों को अभिनेत्री पूजा बत्रा ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। तस्वीरों में नवाब और पूजा रोमांटिक अंदाज में नजर आए। 

Pooja Batra Nawab Shah spotted in event picture viral on social media
Pooja Batra and Nawab Shah - फोटो : instagram

पूजा बत्रा पति नवाब के साथ एक प्रोडक्ट की ओपनिंग में पहुंची थीं। ओपनिंग की तस्वीरों को पूजा बत्रा ने इंस्टाग्राम पर साझा किया। साथ ही कुछ वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया। तस्वीरों में पूजा और नवाब एक साथ बेहद खुश नजर आ रहे थे। मीडिया को देख इन दोनों ने पोज भी दिए। इस मौके पर पूजा सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई थीं तो वहीं नवाब ने काले रंग की शर्ट के साथ ट्राउजर पहना हुआ था। 


Pooja Batra Nawab Shah spotted in event picture viral on social media
Pooja Batra and Nawab along with other celebrity - फोटो : instagram

इस मौके पर नवाब शाह और पूजा के अलावा सोहेल खान भी पहुंचे थे। इंस्टाग्राम स्टोरी पर पूजा ने जो वीडियो साझा किए हैं उसमें नवाब शाह ईवेंट में पहुंचे लोगों से बात करते हुए नजर आए। नवाब शाह और पूजा ने 4 जुलाई को दिल्ली में शादी रचाई थी। यह शादी काफी निजी थी। इसमें नवाब और पूजा के करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@missmalini ♥️💕 @geetanjalisalon @israni.sumit @kerastase_official Opening

A post shared by Pooja Batra (@poojabatra) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Batra Nawab Shah spotted in event picture viral on social media
pooja batra, nawab shah - फोटो : amar ujala

वहीं कुछ दिन पहले पूजा नवाब को सरप्राइज देने फिल्म 'दबंग 3' के सेट पर पहुंची थीं। स्पॉटब्वॉय वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री पूजा बत्रा ने पति नवाब शाह को 'दबंग 3' के सेट पर अचानक पहुंचकर उन्हें सरप्राइज दिया। पूजा नवाब शाह के डांस को लेकर काफी उत्सुक हैं। नवाब शाह ने पहले किसी फिल्म में कोई भी डांस नहीं किया है ऐसे में पूजा नवाब को डांस करते देखना चाहती थीं।

यह भी पढ़ें;- शादी के बाद पूजा बत्रा ने पति नवाब को दिया ऐसा सरप्राइज, दबंग-3 की पूरी स्टारकास्ट हो गई हैरान

विज्ञापन
Pooja Batra Nawab Shah spotted in event picture viral on social media
pooja batra - फोटो : social media

रिपोर्ट के मुताबिक पूजा गाने की शूटिंग के दौरान सेट पर ही रहीं। 'दबंग 3' फिल्म में नवाब शाह के अलावा सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा भी हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें सेट से आ चुकी हैं। खास बात है नवाब सलमान के साथ पहले भी काम कर चुके हैं। 'टाइगर जिंदा है' फिल्म में दोनों एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आए थे।

यह भी पढ़ें:- अलग धर्म की पूजा बत्रा को नवाब शाह ने कब और कैसे किया था प्रपोज? खुद खोले लव लाइफ के राज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed