फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मीका सिंह के समर्थन में उतरी राज ठाकरे की पार्टी, बैन के खिलाफ किया ये ट्वीट

Wed, 21 Aug 2019 03:49 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 21 Aug 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
Mika Singh banned by All India Cine Workers Association MNS supports singer
Mika Singh and Ameya Khopkar - फोटो : file photo

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के रिश्तेदार की पार्टी में गाना गाने की वजह से मीका सिंह (Mika Singh) को सिनेमाजगत में काम करने से बैन कर दिया गया है। ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन (AICWA) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई (FWICE) ने मिलकर मीका के खिलाफ यह फैसला लिया है। इन दोनों संगठन के फैसले के खिलाफ राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (एमएनएस) आ गई है। इस पार्टी के फिल्म विंग के अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर मीका का समर्थन किया। 



 

Mika Singh banned by All India Cine Workers Association MNS supports singer
Ameya Khopkar - फोटो : file photo

महाराष्ट्र नव निर्माण सेना की फिल्म विंग के अध्यक्ष अमेय खोपेकर (Ameya Khopkar) ने मीका की तारीफ की। इसके साथ ही बैन करने वाली कमेटी को फर्जी तक बताया। अमेय खोपेकर ने ट्वीट किया- 'नमस्कार, मुंबई पुलिस। कृपया इस फर्जी संगठन के खिलाफ सख्त कदम उठाइए जो कि मीका सिंह को बेवजह परेशान कर रही है।'

 

Mika Singh banned by All India Cine Workers Association MNS supports singer
mika singh - फोटो : instagram

आगे लिखा- 'मीका भाई आप कोल्हापुर , सांगली और सतारा जैसी जगहों पर रहने वाले लोगों के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। जय हिंद जय महाराष्ट्र।' बैन होने के बाद मीका ने एक माफीनामा भी जारी किया था लेकिन कमेटी ने अपना फैसला वापस नहीं लिया। 

यह भी पढ़ें:- मीका के बाद अब सलमान खान को भी किया जा सकता है बैन, FWICE के सदस्य ने दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
Mika Singh banned by All India Cine Workers Association MNS supports singer
मीका सिंह - फोटो : file photo

इस बीच एक और खबर आई है, खबरों की मानें तो कमेटी सलमान खान को भी बैन कर सकती है। कमेटी ने अपने फैसले में कहा है कि अगर मीका के साथ कोई भी हस्ती काम करती है तो उसे भी बैन कर दिया जाएगा। 

 

विज्ञापन
Mika Singh banned by All India Cine Workers Association MNS supports singer
Mika Singh and Salman Khan - फोटो : file photo

दरअसल, सलमान खान अगले हफ्ते मीका के साथ एक कार्यक्रम करने वाले हैं। यह कॉन्सर्ट यूएस के अलग-अलग शहरों में होगा। इस टूर को नाम दिया गया है- 'अप, क्लोज एंड पर्सनल विद सलमान खान'। इस टूर को सोहेल खान की इवेंट कंपनी ने जॉर्डी पटेल की कंपनी के साथ मिलकर आयोजित कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed