बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां लोकसभा चुनाव के वक्त से चर्चाओं में हैं। नुसरत जहां की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार छाई रहीं। उन्होंने खुद भी कई तस्वीरें फैंस के लिए शेयर कीं। अब नुसरत जहां ने संगीत सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं।
शादी के दो महीने बाद नुसरत जहां ने शेयर की संगीत की तस्वीरें, पति के साथ दे रहीं रोमांटिक पोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नुसरत जहां की इन तस्वीरों में वो पति निखिल जैन के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई दीं। स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान निखिल जैन ने उन्हें गोद में उठा लिया। लुक्स की बात करें तो नुसरत ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है। साथ ही उन्होंने बालों से पोनी टेल बनाया हुआ है। वहीं निखिल ने ब्लू और व्हाइट कलर का कुर्ता और पैजामा पहना है।
संगीत सेरेमनी के दौरान निखिल घुटनों पर बैठे और नुसरत को अंगूठी पहनाई। इस दौरान नुसरत शरमाती हुई नजर आ रही हैं। हर बार की तरह नुसरत इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
Throwback to the best time of our lives... @nikhiljain09 moments from the sangeet #thenjaffair
A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on
बता दें कि नुसरत ने 19 जून को कारोबारी निखिल जैन से तुर्की में शादी की थी। पहले इनकी शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई, बाद में नुसरत और निखिल ने क्रिश्चयन रीति-रिवाज से शादी रचाई। उस वक्त इस वजह से काफी विवाद भी हुआ था।
पढ़ें: नुसरत जहां की तस्वीरों पर सांसद मिमी ने किया कमेंट, कैसे रहा हनीमून? मिला ये जवाब
कुछ वक्त पहले नुसरत ने हनीमून की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं । इस तस्वीर में उन्होंने व्हाइट और ब्लैक कलर का स्ट्रीप क्रॉप टॉप पहना हुआ है। वहीं उनकी तस्वीर के बैकग्राउंड में समुद्र नजर आ रहा है।
Sun Sea and Me..!! #throwback #vitaminsea🌊 #thenjaffair
A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on