बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस तापसी पन्नू अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। फैंस तापसी की फिल्मों को देखना काफी पसंद करते हैं। आए दिन अभिनेत्री अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती हैं। हाल ही में, तापसी ने अपने पास्ट के लेकर कुछ किस्से साझा किए और बताया कि मिस इंडिया प्रतियोगी के रूप में उनका अनुभव कैसा था।
Taapsee Pannu: मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में अपने अनुभव को साझा कर भावुक हुईं तापसी, कहा- वह बहुत बेइज्जती करते थे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापसी अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता बटोरती हैं। उनकी फिल्में उनके अपने नेचर को दर्शकों के सामने दिखाती है। यही नहीं, तापसी को लीक से हटकर फिल्में करना भी काफी पसंद हैं। वह अपने किरदार के साथ काफी एक्सपेरिमेंट भी करती हैं और दर्शकों के पसंद की फिल्में करना पसंद करती हैं।
M M Keeravani : एम एम कीरावनी को मिला 'ऑस्कर' से बड़ा सम्मान, भावुक कंपोजर के छलके आंसू
हाल ही में, एक इंटरव्यू में तापसी ने मिस इंडिया प्रतियोगिता को लेकर अपने अनुभव को साझा किया और बताया कि जब वह इस प्रतियोगिता में भाग ले रही थी, जब उनके मां बाप का क्या रिएक्शन था। तापसी ने कहा, ‘यह बात 2018 की है, जब मैं एक स्टूडेंट थीं। मैंने अपने माता-पिता को इस पेजेंट के लिए इस शर्त पर राजी किया था कि मैं स्कूल में अच्छे ग्रेड लाती रहूंगी। मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि ब्यूटी पेजेंट के पीछे क्या चल रहा था।’ तापसी ने कहा – ‘सच मत पूछो, झूठ मैं बोल नहीं सकतीं और सच शायद में बता न पाऊं, लेकिन मैं आपको बताऊंगी कि मैं क्या कर सकती हूं।’
तापसी ने आगे बताया कि जब उन्हें मिस इंडिया कॉन्टेस्ट के लिए चुना गया तो वह हैरान थी। उन्हें इस बात का यकीन था कि जब वह टॉप 10 में पहुंचेगी तो उन्हें प्रतियोगिता से बाहर निकाल दिया जाएगा। पूरे देश से केवल 28 लड़कियों को चुना गया था और दिल्ली से दो तीन लड़कियां ही चुनी गई थीं, जिसमें से एक तापसी थीं। तापसी ने आगे कहा, ‘मुझे याद है कि बाकि सभी प्रोफेशनल मॉडल थीं। मैंने केवल फोटोशूट किए थे। मैंने कभी टेलीविजन एड नहीं किए थे, मैंने रैंप वॉक नहीं की थी, क्योंकि वह सब शो रात में होते थे, और मेरे पापा मुझे जाने नहीं देते थे।’
Sonu Sood: बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर खुलकर बोले सोनू, कहा- 'यह हमेशा रहेगा, इसके बीच से निकलना आपकी ताकत है'
यही नहीं, तापसी ने इस दौरान अपनी खट्टी यादों के ताजा करते हुए बताया कि मिस इंडिया ट्रायल्स के समय उन्हें सबके सामने बेइज्जत किया गया था। उनकी ग्रूमिंग पीरियड के दौरान उन्हें चलना सिखाया जाता था और मुस्कुराना सिखाया जाता था। उस समय हेमंत त्रिवेदी ही उनके गाइड हुआ करते थे। तापसी ने बताया कि हेमंत उनकी काफी बेइज्जती किया करते थे और कहते थे, ‘अगर यह प्रतियोगिता मेरे हाथ में होती को तुम टॉप 28 में भी कभी नहीं पहुंच पाती।’