फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेपोटिज्म की चर्चा के बीच इस अभिनेत्री ने साझा की स्कूल के दिनों की तस्वीर, क्या आपने पहचाना?

Wed, 22 Jul 2020 12:20 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 22 Jul 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu shares school days photo with friends
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

सितारों के स्कूल के दिनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अनदेखी तस्वीरों की इस कड़ी में आज एक अन्य अभिनेत्री की तस्वीर दिखाते हैं। अगर आप नहीं पहचान पाएं हैं कि ये अभिनेत्री कौन हैं तो चलिए हम आपको बता देते हैं।

Taapsee Pannu shares school days photo with friends
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

दोस्तों के साथ खड़ीं ये अभिनेत्री कोई और नहीं तापसी पन्नू हैं। तापसी बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। कंगना रनौत के निशाना साधने के बाद तापसी भी पीछे नहीं रहीं और बिना नाम लिए उन्होंने पलटवार किया। अब उन्होंने अपने स्कूल की एक थ्रोबैक फोटो साझा की है।

Taapsee Pannu shares school days photo with friends
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'स्कूल, यह मेरी 12वीं की तस्वीर है। ब्रेसेस (दूसरी बार), शर्मनाक बाल (क्योंकि मैं अपने बालों को हमेशा कंघी करके रखती थी), पीछे लगा बाड़ (जो मेरा वजन उठा रहा है क्योंकि पूरे साल में इस दौरान वजन बढ़ गया था), बैच का मेरा कोट (मेरी जिंदगी का एकमात्र लक्ष्य था जिसे मैंने हासिल कर लिया था) और दोस्त जो सालों तक यादों में हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

School !!!!!! This was my 12th standard. Braces( for the second time ), embarassing hair ( coz I was combing my curly hair 👩🏻🦱🙈) that fence (which could take those spare EXTRA kilos Of mine for the entire year!) , the batch on my coat ( the only goal in my life that I set for myself n Ended up achieving it) and the friends who made memories worth discussing for years after. #Throwback #Archive #QuarantinePost

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu shares school days photo with friends
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर में तापसी के साथ उनकी दो अन्य दोस्त हैं। वो सबसे दाईं ओर खड़ी हैं। तापसी ने अपनी स्कूलिंग दिल्ली के 'माता जय कौर पब्लिक स्कूल' से की है। उनके ब्लेजर पर स्कूल का बैज देखा जा सकता है। तापसी इससे पहले भी कई बार स्कूल की तस्वीर साझा कर चुकी हैं। वो पढ़ाई के साथ स्पोर्ट्स की भी अच्छी स्टूडेंट रह चुकी हैं।

विज्ञापन
Taapsee Pannu shares school days photo with friends
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों की बात करें तो इस साल फरवरी में तापसी की फिल्म थप्पड़ रिलीज हुई थी। उनकी आने वाली फिल्म हसीन दिलरुबा, शाबाश मिट्ठू, रश्मि रॉकेट और लूप लपेटा सहित अन्य हैं। इनमें से कई फिल्में इस साल के आखिर में रिलीज होने वाली थीं लेकिन लॉकडाउन की वजह से देरी होना तय माना जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed