फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायरल: तापसी ने कंगना को स्टेज पर कहा थैंक्यू, पंगा गर्ल बोलीं- 'ये विमल इलाइची अवॉर्ड तुम ही डिजर्व करती हो'

Sat, 10 Apr 2021 09:09 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 10 Apr 2021 09:09 AM IST
विज्ञापन
taapsee pannu thanks Kangana Ranaut at Filmfare awards
तापसी पन्नू और कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत और तापसी पन्नू के बीच सोशल मीडिया पर तीखी नोक झोक अकसर होती रहती है। दोनों एक दूसरे पर कटाक्ष करते हुए पोस्ट करते हैं लेकिन इस बार तापसी ने कंगना के लिए कुछ ऐसा कह दिया है कि पंगा गर्ल को जवाब देना ही पड़ा। दरअसल हाल ही में तापसी पन्नू को थप्पड़ फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। 

taapsee pannu thanks Kangana Ranaut at Filmfare awards
कंगना रनौत और तापसी पन्नू - फोटो : Social Media

बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलने के बाद तापसी पन्नू ने स्टेज पर स्पीच दी और कुछ लोगों को थैंक्यू कहा। इस लिस्ट में उन्होंने दीपिका पादुकोण, जान्हवी कपूर, विद्या बालन के साथ कंगना रणौत का नाम लेते हुए उन्हें शुक्रिया कहा। दरअसल ये सभी इस अवॉर्ड के नॉमिनीज थे।

taapsee pannu thanks Kangana Ranaut at Filmfare awards
तापसी पन्नू, कंगना रणौत - फोटो : instagram/taapsee, kanganaranaut

वीडिया वायरल होने के बाद जब कंगना ने इसे देखा तो उन्होंने तुरंत ही तापसी को जवाब दिया। कंगना ने लिखा- ‘शुक्रिया तापसी, विमल इलाइची फिल्मफेयर अवॉर्ड की तुम हकदार हो। तुमसे ज्यादा इसे कोई डिजर्व नहीं करता।’ कंगना का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
taapsee pannu thanks Kangana Ranaut at Filmfare awards
कंगना राणौत - फोटो : instagram

बता दें, कंगना रणौत की फिल्म ‘थलाइवी’ की रिलीज अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है। इस बारे में जारी की गई सूचना में कहा गया कि फिल्म ‘थलाइवी’ एक बहुभाषी फिल्म है और ये सभी भाषाओं में 23 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार भी है। लेकिन, मौजूदा हालात को देखते हुए इसे सभी भाषाओं में एक साथ रिलीज करना मुमकिन नहीं है।

विज्ञापन
taapsee pannu thanks Kangana Ranaut at Filmfare awards
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी बेबाकी के लिए पहचानी जाती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। समय-समय पर कंगना देश से लेकर बॉलीवुड तक कई मुद्दों पर अपनी राय देती नजर आती हैं। बीते दिनों कंगना ने तथाकथित ‘मूवी माफियाओं’ पर निशाना साधा था। उन्होंने बताया था कि कैसे बड़े स्टार्स मूवी माफिया से डरते हैं और तारीफ करने के लिए सीक्रेट कॉल का सहारा लेते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed