{"_id":"5e606a318ebc3eebcb70d5ca","slug":"taapsee-pannu-thappad-box-office-collection-day-6","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस पर धीमी होती जा रही तापसी पन्नू के 'थप्पड़' की रफ्तार, जानें छठे दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स ऑफिस पर धीमी होती जा रही तापसी पन्नू के 'थप्पड़' की रफ्तार, जानें छठे दिन का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजालाThappad
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 05 Mar 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
thappad
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) के 'थप्पड़' (Thappad) की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर लगातार धीमी होती जा रही है। यहां तक कि फिल्म बजट के करीब भी नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में फिल्म के कलेक्शन में उतार चढ़ाव बना हुआ है। हालांकि इस फिल्म की कहानी को दर्शकों द्वारा सराहा जा रहा है लेकिन कलेक्शन में इजाफा नहीं दिख रहा है। जानिए छठे दिन थप्पड़ ने कितना कलेक्शन किया।
2 of 5
Thappad
- फोटो : file photo
'थप्पड़' ने छठे दिन अनुमान के मुताबिक 1.5 से 2 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म के अब तक के कलेक्शन पर नजर डालें तो 'थप्पड़' ने पहले दिन 3.07 करोड़, दूसरे दिन 5.05 करोड़, तीसरे दिन 6.54 करोड़, चौथे दिन 2.03 करोड़ और पांचवें दिन 2.21 करोड़ का कलेक्शन किया।
3 of 5
Thappad
- फोटो : file photo
इस तरह से तापसी पन्नू की 'थप्पड़' अभी तक कुल 20 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म की कुल रिलीज लागत 30 करोड़ है। इसमें 23 करोड़ रुपये फिल्म की मेकिंग और सात करोड़ रुपये फिल्म के प्रचार प्रसार में हुआ खर्च शामिल है। इस फिल्म को भारत में 2300 और ओवरसीज में 400 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Thappad
- फोटो : file photo
फिल्म के बारे में अमर उजाला से बात करते हुए तापसी पन्नू ने कहा था- 'आज की तारीख में पांच में से तीन औरतों के साथ यह होता है लेकिन ज्यादातर लोग बेइज्जती के डर से इसके बारे में बात नहीं करते। थप्पड़ की पटकथा जब मुझे पहली बार मिली तो इसे पढ़कर मैं बहुत रोई थी। कलाकार के तौर पर अगर मेरे पास ताकत है तो उसका इस्तेमाल करके मुझे ऐसा मुद्दा उठाना ही चाहिए।'
विज्ञापन
5 of 5
thappad
- फोटो : social media
'थप्पड़' फिल्म में तापसी पन्नू के अलावा पवैल गुलाटी, माया सराओ, रत्ना पाठक, तनवी आजमी, कुमुद मिश्रा, गीतिका वैद्य, राम कपूर और दीया मिर्जा हैं। इसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। 'थप्पड़' में तापसी को उसका पति एक पार्टी के दौरान थप्पड़ मार देता है। फिल्म में मुद्दा थप्पड़ मारने का नहीं है। मुद्दा ये है कि भले ही एक थप्पड़ है लेकिन पुरुष, एक महिला को नहीं मार सकता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।