{"_id":"5e61e2448ebc3ec75d3e2b1b","slug":"taapsee-pannu-thappad-film-box-office-collection-day-7","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सातवें दिन चंद करोड़ ही जुटा पाई तापसी पन्नू की 'थप्पड़', इस वजह से कलेक्शन पर भी लग सकता है ब्रेक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सातवें दिन चंद करोड़ ही जुटा पाई तापसी पन्नू की 'थप्पड़', इस वजह से कलेक्शन पर भी लग सकता है ब्रेक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Thappad
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तापसी पन्नू की 'थप्पड़' फिल्म की गूंज भले ही बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक न सुनाई दी हो लेकिन फिल्म की कहानी की चारों तरफ तारीफ हो रही है। इस फिल्म की पटकथा 'थप्पड़' पर आधारित है जो ये दिखाता है कि थप्पड़ सिर्फ चेहरे पर नहीं पड़ता बल्कि इंसान को अंदर तक कितनी चोट पहुंचाता है। इस फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है और अभी तक बजट नहीं निकाल पाई है। जानिए 'थप्पड़' फिल्म का सातवें दिन का कलेक्शन कितना रहा।
2 of 5
Thappad
- फोटो : file photo
इस फिल्म ने सातवें दिन अनुमान के मुताबिक 2 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह से फिल्म के अब तक के कलेक्शन पर नजर डालें तो 'थप्पड़' ने पहले दिन 3.07 करोड़, दूसरे दिन 5.05 करोड़, तीसरे दिन 6.54 करोड़, चौथे दिन 2.03 करोड़, पांचवें दिन 2.21 करोड़ और छठे दिन 2.1 करोड़ का कलेक्शन किया।
3 of 5
Thappad
- फोटो : file photo
इस तरह से तापसी पन्नू की 'थप्पड़' अभी तक कुल 22.79 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म की कुल रिलीज लागत 30 करोड़ है। इसमें 23 करोड़ रुपये फिल्म की मेकिंग और सात करोड़ रुपये फिल्म के प्रचार प्रसार में हुआ खर्च शामिल है। फिल्म के कलेक्शन को देखकर कहा जा सकता है फिल्म बजट निकालने से कोसों दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बागी 3
- फोटो : सोशल मीडिया
अब इस फिल्म के कलेक्शन पर भी असर पड़ सकता है इसकी वजह टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 3' का रिलीज होना है। 'बागी 3' फिल्म इस शुक्रवार यानी कि 6 मार्च को रिलीज हो गई है। इस फिल्म में टाइगर के अलावा श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख हैं। रिलीज से पहले फिल्म की मुंबई में स्क्रीनिंग भी रखी गई जिसमें कई सितारे पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 5
बागी 3
- फोटो : सोशल मीडिया
'बागी 3' का निर्देशन अहमद खान ने किया है। इस फिल्म के स्क्रीन काउंट की बात करें तो भारत में 400 और ओवरसीज में 1100 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। यानी कि वर्ल्ड वाइल्ड कुल 5500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। यह फिल्म बागी सीरीज की तीसरी फिल्म है। पहली फिल्म 'बागी' साल 2016 में आई थी और 'बागी 2' 2018 में रिलीज हुई थी। दोनों ही सीरीज को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। ऐसे में देखना होगा कि ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।