फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेब सीरीज में पसंद का काम करना चाहती हैं एक्ट्रेस तापसी पन्नू

Sun, 28 Oct 2018 01:41 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Sun, 28 Oct 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
taapsee pannu want to work in web series
Taapsee Pannu - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड की बहुत सी ऐसी एक्ट्रेस हैं जो फिल्मों में अपनी ज्यादा पहचान नहीं बना पाती लेकिन वेब सीरीज में आकर अपनी एक अलग ही पहचान बना लेती हैं। अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि मैं फिल्मों के अलावा वेब सीरीज में काम करना पसंद करती हूं लेकिन ऐसी कोई वेब सीरीज में काम करना नहीं चाहूंगी जहां मेरी पसंद का काम न हो। 

taapsee pannu want to work in web series
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला

मेरी हमेशा से यही सोच है कि वेब सीरीज में कुछ ऐसा करो जो आपने पहले कभी नहीं किया हो। वैसे मुझे ऑफर तो बहुत आते हैं, लेकिन अभी तक जैसा मैं चाहती हूं वैसा नहीं आया।जब कभी भी मुझे ऐसा मौका मिलेगा मैं जरूर काम करनी चाहूंगी। 

taapsee pannu want to work in web series
taapsee pannu - फोटो : अमर उजाला

एक्ट्रेस तापसी पन्नी अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी तापसी पन्नु हमेशा अपने अलग-अलग बयान से चर्चा में बनी रहती हैं। फिल्म पिंक में तापसी के रोल को लोगों ने बहुत पसंद किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
taapsee pannu want to work in web series
Taapsee Pannu - फोटो : अमर उजाला

दरअसल एक्ट्रेस तापसी पन्नू बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ तमिल फिल्में भी करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बताया था कि इस बारे में वो जल्द ही ऐलान करने वाली हैं। कुछ दिनों पहले तापसी की तमिल फिल्म 'गेम ओवर' का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। 

विज्ञापन
taapsee pannu want to work in web series
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला

पोस्टर में तापसी पन्नू एक व्हीलचेयर पर बैठी हुई हैं और उनके पैरों में प्लास्टर लगा हुआ है। फिल्म के टाइटल से ऐसा लग रहा है कि ये प्रेम कहानी पर आधारित है। पोस्टर के बैकग्राउंड में शतरंज के बोर्ड जैसा फ्लोर डिजाइन है।
 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed