फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हॉकी स्टिक के बाद अब क्रिकेट बैट थामेंगी तापसी पन्नू, निभाएंगी टीम इंडिया की इस कप्तान का किरदार

Wed, 03 Jul 2019 01:55 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 03 Jul 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu will play Indian women cricket team captain Mithali Raj role
Taapsee Pannu,Mithali Raj - फोटो : amar ujala
अपनी बहुमुखी अदाकारी का प्रदर्शन कर चुकी तापसी पन्नू फिल्मकारों के साथ साथ दर्शकों की भी फेवरेट बन गई हैं। इस वक्त तापसी एक साथ कई फिल्मों पर काम कर रही हैं। इसी बीच एक और बड़ी फिल्म तापसी ने अपने नाम की है। तापसी जल्द ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की बायॉपिक में उनका किरदार निभा सकती हैं। 
Taapsee Pannu will play Indian women cricket team captain Mithali Raj role
taapsee pannu - फोटो : Amar Ujala
अगर ऐसा होता है तो यह दूसरी बार होगा जबकि तापसी एक खिलाड़ी के रोल में दिखेंगी। इससे पहले वह दिलजीत दोसांझ की 'सूरमा' में हॉकी प्लेयर के रोल में नज़र आई थी। सूत्रों ने बताया है कि मिताली के रोल के लिए तापसी को शॉर्ट लिस्ट कर लिया गया है। हालांकि अभी तक इसका ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि अभी तक डायरेक्टर का चुनाव नहीं किया गया है और फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। 
Taapsee Pannu will play Indian women cricket team captain Mithali Raj role
Mithali Raj - फोटो : file photo
इससे पहले भी एक इंटरव्यू में तापसी से मिताली राज की बायॉपिक के बारे में पूछा गया था। तब भी तापसी ने कहा था कि अगर यह फिल्म उन्हें ऑफर की जाती है तो वह इस किरदार को खुशी से निभाना चाहेंगी। तापसी ने स्पोर्ट्स बायॉपिक में काम करने की भी इच्छा जताई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu will play Indian women cricket team captain Mithali Raj role
Taapsee Pannu - फोटो : social media
बता दें कि मिताली राज भारत की एक मात्र महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में 6 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें उनके 7 शतक और 52 अर्धशतक शामिल हैं। हाल में इंटरनेशनल क्रिकेट में मिताली ने 20 साल पूरे किए हैं। मिताली के रोल में तापसी को देखना दिलचस्प होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed