फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक्ट्रेस के साथ आई थी सुशांत की छुट्टियां मनाते हुए तस्वीर, अब बताई रिश्ते की सच्चाई

Wed, 03 Jul 2019 01:40 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 03 Jul 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
rhea chakraborty confirmed relationship sushant singh rajput
rhea chakraborty, sushant singh rajput - फोटो : social media

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में लद्दाख से सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की तस्वीरें सामने आई थीं। तस्वीरों के बाद ऐसे कयास लगाए जाने लगे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

rhea chakraborty confirmed relationship sushant singh rajput
Sushant Singh Rajput and Rhea Chakraborty - फोटो : file photo
सुशांत सिंह और रिया चक्रवर्ती की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। अब रिया चक्रवर्ती ने खुद इस रिश्ते की सच्चाई बताई है। 1 जुलाई को रिया ने अपना जन्मदिन मनाया। शेयर की गई इन तस्वीरों में रिया के साथ सुशांत सिंह राजपूत दिख रहे हैं। यही नहीं उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'ये मेरा सबसे शानदार जन्मदिन रहा है।' 
rhea chakraborty confirmed relationship sushant singh rajput
sushant singh rajput - फोटो : social media

रिया चक्रवर्ती की इस तस्वीर के बाद साफ है कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनका रिश्ता बेहद खास है। सुशांत सिंह राजपूत का नाम सबसे पहले एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के साथ जुड़ा। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरेे को डेट किया। बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rhea chakraborty confirmed relationship sushant singh rajput
Sushant Singh Rajput - फोटो : file photo
सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म छिछोरे की शूटिंग लद्दाख में कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर, प्रतीक बब्बर और वरुण शर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
rhea chakraborty confirmed relationship sushant singh rajput
Sushant Singh Rajput, Rhea Chakraborty - फोटो : social media

रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अलग-अलग तस्वीर शेयर की थीं। इस तस्वीर में इन दोनों के साथ एक बच्चा भी नजर आ रहा है, वहीं बैकग्राउंड को देखकर साफ था कि तस्वीरें एक ही जगह की हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed