फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इलाहाबाद में जन्मा ये डायरेक्टर 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में छाया, 'पान सिंह' ने दिलाया नेशनल अवॉर्ड

Wed, 03 Jul 2019 01:36 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 03 Jul 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
known unknown facts about Tigmanshu Dhulia Life Facts on his Birthday
tigmanshu dhulia - फोटो : amar ujala
डायरेक्टर, स्क्रीन राइटर और एक्टर तिग्मांशु धूलिया का जन्म 3 जुलाई 1967 को उत्तर प्रदेश के इलाहबाद में हुआ था। उनके पिता केशव चन्द्र धूलिया हाईकोर्ट के जज थे और मां सुमित्रा धूलिया संस्कृत की प्रोफेसर थीं। तिग्मांशु ने 1986 में इलाहबाद से इतिहास में ग्रेजुएशन करने के बाद दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से थिएटर की मास्टर डिग्री ली है।

 
known unknown facts about Tigmanshu Dhulia Life Facts on his Birthday
gangs of wasseypur - फोटो : social media
तिग्मांशु धूलिया ने 1990 में मुंबई आकर सबसे पहले कास्टिंग डायरेक्टर का काम किया। उन्होंने 'बैंडिट क्वीन' और 'द वॉरियर' जैसी फिल्मों के लिए कास्टिंग की थी। कास्टिंग डायरेक्टर के बाद तिग्मांशु ने केतन मेहता की फिल्म 'सरदार' और प्रदीप कृष्ण की 'इलेक्ट्रिक मून' में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम भी किया। 
 
known unknown facts about Tigmanshu Dhulia Life Facts on his Birthday
तिगमांशु धूलिया - फोटो : file photo
तिग्मांशु ने 'दिल से' और 'तेरे मेरे सपने' में स्क्रीन राइटर का काम भी किया है। डायरेक्टर के तौर पर तिग्मांशु ने अपनी पहली फिल्म 'हासिल' बनाई थी जिसे युवाओं के साथ-साथ सभी की सराहना मिली। इस फिल्म के लिए एक्टर इरफान खान ने नेगेटिव रोल में बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
known unknown facts about Tigmanshu Dhulia Life Facts on his Birthday
तिग्मांशु धूलिया - फोटो : file photo
तिग्मांशु की फिल्म 'पान सिंह तोमर' को 'बेस्ट फीचर फिल्म' का नेशनल अवॉर्ड भी दिया गया है। फिल्म पान सिंह तोमर की बायोपिक थी। फिल्म में इरफान खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इरफान को इसके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में उनका निभाया रामाधीर सिंह का किरदार काफी फेमस हुआ था। 
विज्ञापन
known unknown facts about Tigmanshu Dhulia Life Facts on his Birthday
तिग्मांशु धूलिया - फोटो : file photo
तिग्मांशु डायरेक्शन के साथ-साथ 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'साहेब बीवी और गैंगस्टर', 'शाहिद' और 'तेवर' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का टैलेंट दिखा चुके हैं। तिग्मांशु ने फिल्मों के अलावा 'एक दूजे के लिए' और 'राजधानी' जैसे टीवी सीरियल्स भी बनाए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed