फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवाद: बबीता जी ने दलित समुदाय के लिए इस्तेमाल किया आपत्तिजनक शब्द, ट्रोल होने के बाद मांगी माफी

Mon, 10 May 2021 06:53 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 10 May 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Munmun Dutta Babita Ji slammed for ‘casteism remark’, apologize later
मुनमुन दत्ता - फोटो : Insatagram- @rmmoonstar

टीवी का चर्चित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री मुनमुन दत्ता विवादों में हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने अपने एक वीडियो में दलित समुदाय के लिए जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया है। एक्ट्रेस के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने उन्हें घेर लिया है। उनके इस वीडियो पर कई लोगों ने आपत्ति जताई है। हालांकि, अपनी गलती का एहसास होते ही मुनमुन ने यह वीडियो इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया है।  

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Munmun Dutta Babita Ji slammed for ‘casteism remark’, apologize later
मुनमुन दत्ता - फोटो : Insatagram- @mmoonstar

इस वीडियो पर माफी मांगते हुए मुनमुन दत्ता ने बयान भी जारी किया है। उन्होंने लिखा, 'यह एक वीडियो के संदर्भ में है जिसे मैंने कल पोस्ट किया था, जहां मेरे द्वारा इस्तेमाल किए गए एक शब्द का गलत अर्थ लगाया गया है। यह अपमान, धमकी या किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाने के इरादे से कभी नहीं कहा गया था।  मेरी भाषा के अवरोध के कारण, मुझे सही मायने में शब्द का मतलब नहीं पता था। एक बार जब मुझे इसका मतलब पता चला तो मैंने तुरंत उस पार्ट को हटा दिया।'

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Munmun Dutta Babita Ji slammed for ‘casteism remark’, apologize later
मुनमुन दत्ता - फोटो : Insatagram- @mmoonstar

अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'मेरा जाति, पंथ या लिंग से हर एक व्यक्ति के लिए अत्यंत सम्मान है और समाज या राष्ट्र में उनके अपार योगदान को मैं स्वीकार करती हूं।  मैं ईमानादारी से हर एक व्यक्ति से माफी मांगना चाहती हूं और मुझे उसके लिए खेद है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻♀️🦋 (@mmoonstar)

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Munmun Dutta Babita Ji slammed for ‘casteism remark’, apologize later
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मुनमुन दत्ता ने एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया था।  इस वीडियो में अभिनेत्री अपने मेकअप के बारे में बात कर रही थीं।  इस वीडियो में वह कहती हैं, 'मेरे पास लिप टिंट है, जिसे मैंने अपने चेहरे पर ब्लश की तरह लगा लिया है, क्योंकि मैं बहुत जल्द यूट्यूब पर अपना डेब्यू करने वाली हूं। इस वीडियो में ही उन्होंने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था।
 

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Munmun Dutta Babita Ji slammed for ‘casteism remark’, apologize later
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो के बाद अभिनेत्री चर्चा में है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस वीडियो को देख कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। जबकि कुछ लोग कह रहे हैं कि वो ऐसा नहीं दिखती हैं वो बेहद सुंदर हैं। बता दें कि मुनमुन पिछले 10 साल से तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की हिस्सा रही हैं।  जहां उन्हें दर्शक खूब पसंद करते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed