{"_id":"5b4494dc4f1c1ba64e8b4e75","slug":"taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-star-cast-at-dr-hathi-funeral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डॉ. हाथी के अंतिम दर्शन को पहुंची 'तारक मेहता' की पूरी टीम, को-स्टार्स का रो रोकर बुरा हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डॉ. हाथी के अंतिम दर्शन को पहुंची 'तारक मेहता' की पूरी टीम, को-स्टार्स का रो रोकर बुरा हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सब टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के डॉ. हाथी यानी कवि कुमार आजाद का सोमवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। आज पोस्टमार्टम के बाद डॉ. हाथी का पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया। शो में हमेशा दूसरों को हंसाने वाले डॉ. हाथी की ये तस्वीरें उनके फैंस को रुला सकती हैं। डॉ. हाथी के फ्यूनरल में शो की पूरी स्टारकास्ट नजर आई।
2 of 4
dr hathi
बता दें कवि बीते काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। कवि कुमार आजाद के निधन की खबर शो के निर्माता असित मोदी ने दी थी। उनके निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। तारक मेहता की पूरी स्टार कास्ट ने अपने प्यारे डॉ. हाथी को नम आखों से विदा किया। जब डॉ. हाथी के निधन की खबर लगी शो की शूटिंग रोक दी गई।
3 of 4
dr hathi
कवि कुमार आजाद ने शादी नहीं की थी और वे अपनी मम्मी, पापा, बहन और भाई के साथ रहते थे। जब कवि कुमार का निधन हुआ उस वक्त उनका परिवार उनके साथ नहीं था। 45 वर्षीय कवि कुमार का जन्म 1973 में बिहार में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
dr hathi
कवि कुमार को कविताएं लिखने का भी बेहद शौक था। कवि कुमार आनंद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के साथ इस कॉमेडी सीरियल के शुरू होने के एक साल बाद जुड़े थे। साल 2010 में कवि कुमार आजाद उर्फ डॉ. हाथी ने अपना 80 किलो वजन सर्जरी से कम किया था। इस सर्जरी के बाद उन्हें रोजाना की जिंदगी में काफी आसानी हो गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।