फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्ट्रेस बहन के सामने ही छेड़छाड़ का शिकार हो गई थीं तब्बू, बॉलीवुड के 'हीरो' पर उठी थी उंगली

Sat, 03 Nov 2018 06:55 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Sat, 03 Nov 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
tabu birthday special she is one of most beautiful actress in film industry
tabu - फोटो : File Photo

तब्बू को बॉलीवुड की सबसे संजीदा हीरोइन माना जाता है। तीन दशकों से भी ज़्यादा वक्त से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रहीं। तब्बू आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं लेकिन उनके चार्म और सुंदरता को देखकर कोई नहीं कह सकता कि यह हीरोइन उम्र के इस पड़ाव पर है।

tabu birthday special she is one of most beautiful actress in film industry
tabu ramp walk - फोटो : file photo

1980 से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहीं तब्बू ने अपने अब तक के करियर में तरह-तरह के किरदार निभाए और सुर्खियां बटोरी। फिल्मी बैकग्राउंड होने की वजह से तब्बू का रुझान बचपन से ही फिल्मों की तरफ था यही वजह थी काफी कम उम्र में ही उन्होंने फिल्मों में एंट्री ले ली थी। इसके बाद उन्होंने अपनी एक्टिंग का ऐसा लोहा मनवाया कि सभी देखते रह गए।

tabu birthday special she is one of most beautiful actress in film industry
tabu huma - फोटो : file photo

धीरे-धीरे तब्बू अपने फिल्मी सफर में आगे बढ़ने लगीं और साथ ही उनकी लोकप्रियता भी। लेकिन इतनी मंझी हुई एक्ट्रेस अगर लोगों को मिली तो इसका एक्टर देव आनंद को जाना चाहिए जिन्होंने अपनी फिल्म 'हम नौजवान' में तब्बू को मौका दिया। उस वक्त तब्बू महज 14 साल की थी और उतनी छोटी-सी उम्र में उन्होंने फिल्म में एक दुष्कर्म पीड़िता का किरदार निभाया। इस किरदार में तब्बू ने सभी को अंदर तक झकझोर दिया और अपना मुरीद बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
tabu birthday special she is one of most beautiful actress in film industry
tabu - फोटो : file photo

इसके बाद तो फिर तब्बू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी जिंदगी भी काफी उतार-चढावों भरी रही। लेकिन एक ऐसा हादसा था जिसने तब्बू को पूरी तरह से झकझोर दिया था और वो हादसा हुआ था जब तब्बू महज 14 साल की थीं। उस वक्त तब्बू अपनी बहन फरहा के साथ बाहर शूट पर गईं थी इसी दौरान उनके साथ छेड़छाड़ हुई, जिसका इल्जाम फरहा ने अपने को-स्टार जैकी श्रॉफ पर लगाया। इस फिल्म की शूटिंग मॉरीशस में चल रही थी। बाद में एक इंटरव्यू के दौरान भी तब्बू की बहन ने खुलासा किया कि जैकी श्रॉफ ने तब्बू को छेड़ा था।

विज्ञापन
tabu birthday special she is one of most beautiful actress in film industry
Tabu - फोटो : file photo

हालांकि इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ था, यहां तक कि खुद तब्बू ने भी इस मामले में कुछ नहीं बोला पर इस सनसनीखेज खुलासे ने तब्बू और जैकी श्रॉफ के रिश्तों में तल्खी ला दी। इसके बाद इन दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed